शहडोल न्यूज: दोस्तों के साथ बांध में नहाने गया 14 साल का बालक डूबा

दोस्तों के साथ बांध में नहाने गया 14 साल का बालक डूबा
पुलिस ने एसडीआरईएफ की मदद से बांध में बालक का शव पानी से बरामद किया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर मर्ग कायम किया है।
डिजिटल डेस्क शहडोल जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र स्थित सन्नौसी बंधा में नहाने गए 14 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। जिसका शव मंगलवार सुबह पुलिस और एसडीआरईएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान के दौरान पानी से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार आशिक पटेल पिता संजय पटेल सोमवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ बंधा में नहाने गया था। शाम तक बालक घर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने बांध गए दोस्तों से पूछताछ की। जिन्होंने बताया कि आशिक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देखकर वे घबरा गए और घर चले गए। इसकी जानकारी न तो परिजनों को दी और न ही आशिक के परिवार को बताया। इसके बाद पुलिस ने एसडीआरईएफ की मदद से बांध में बालक का शव पानी से बरामद किया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर मर्ग कायम किया है।

Created On :   1 Oct 2026 2:47 PM IST

Tags

Next Story