- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- प्लेटफार्म की ऊंचाई नहीं बढ़ी,...
Shahdol news: प्लेटफार्म की ऊंचाई नहीं बढ़ी, यात्री बोले- ट्रेन से उतरने में लगता है डर

डिजिटल न्यूज़ शहडोल
रेलवे स्टेशन शहडोल में ट्रेन से उतरने वाले बुजुर्ग यात्रियों की बड़ी समस्या प्लेटफार्म की कम ऊंचाई है। ट्रेन से उतरने के दौरान अपने अनुभव बयां करते हुए ऐसे यात्री कहते हैं कि यहां ट्रेन से उतरने में डर लगता है। यात्रियों की ऐसी समस्या है तब है जब अमृत भारत स्टेशन योजना में रेलवे स्टेशन शहडोल के प्लेटफार्म क्रमांक एक, दो व तीन में ऊंचाई बढ़ाने का काम शामिल था। यह योजना शहडोल में 26 फरवरी 2024 से प्रारंभ हुई पर काम करने वाले ठेकेदार ने ढाई साल बाद भी प्लेटफार्म की ऊंचाई नहीं बढ़ाई। बड़ी बात यह है कि इस लापरवाही पर ठेकेदार पर कार्रवाई के बजाय दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एसईसीआर जोन बिलासपुर में गति शक्ति विभाग ने काम को ही पहले फेज के बजाय दूसरे फेज में डाल दिया। एसईसीआर बिलासपुर मंडल के डीआरएम दौरे पर शहडोल पहुंचे तो यात्रियों ने यह समस्या बताई। जवाब में उनके सामने भी अधीनस्त अधिकारियों ने दूसरे फेज में काम होने की बात कही पर डीआरएम ने यह सवाल नहीं किया कि यह काम आखिर पहले फेज में ही क्यों नहीं किया गया।
Created On :   1 Oct 2026 2:49 PM IST












