- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- वैवाहिक कार्यक्रम से लौटते समय...
शहडोल: वैवाहिक कार्यक्रम से लौटते समय हादसे का शिकार हुआ परिवार

डिजिटल डेस्क,शहडोल। जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के बंधा तालाब के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को ठोकर मार दिया, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि बाइक में सवार उसकी पत्नी व 8 साल की मासूम बालिका घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार ग्राम ठेंगरहा निवासी कमला प्रसाद नामदेव 45 वर्ष बुधवार को शादी के कार्यक्रम में शामिल होने जयसिंहनगर गए थे। वहां से रात करीब 2.30 बजे बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे।
तभी बंधा तालाब के पास पिकअप वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद वाहन लेकर चालक फरार हो गया। घटना की जानकारी वहां से गुजर राहगीरों ने डायल हंड्रेड के साथ 108 एंबुलेंस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने पर कमला प्रसाद को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल शहडोल रेफर किया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पत्नी और पुत्री का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन का पता चल गया है। मर्ग कायम कर पिकअप वाहन की तलाश की जा रही है।
Created On :   8 March 2024 5:45 PM IST












