- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- खलिहान में लगी आग, दमकल वाहन को 15...
शहडोल: खलिहान में लगी आग, दमकल वाहन को 15 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगे 2 घंटे

डिजिटल डेस्क, शहडोल। जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर ग्राम बिजौरी में किसान राजकुमार यादव की खलिहान में आग लग गई। किसान ने बताया कि दोपहर दो बजे अचानक आग लगने के बाद शहडोल नगर पालिका स्थित दमकल वाहन को सूचना दी तो 15 किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहन को दो घंटे लग गए और चार बजे जब दमकल वाहन पहुंचा तब तक आसपास के किसान मिलकर ही आग पर काबू पा लिए थे। किसान ने बताया कि आग लगने से लगभग 2 लाख रूपए का नुकसान हुआ है।
Created On :   27 Nov 2023 1:17 PM IST
Next Story









