Sidhi news: खुंटेली गांव में गाय के साथ हुई क्रूरता : गाय को इलाज के लिए शहडोल भेजा

खुंटेली गांव में गाय के साथ हुई क्रूरता : गाय को इलाज के लिए शहडोल भेजा

डिजिटल न्यूज़ सीधी

जिले के खुंटेली गांव में गाय के साथ हुई क्रूरता के मामले में अब उसके इलाज की व्यवस्था की गई है। गाय की आंख फोड़ने और उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डालने की घटना सामने आने के बाद विवेक तिवारी और पूनम तिवारी ने मदद के लिए पहल की। उनके सहयोग से घायल गाय को बेहतर उपचार के लिए खुंटेली से शहडोल स्थित अटल कामधेनु संस्थान भेजा गया है।

इस घटना से पशुप्रेमियों में नाराजगी है। लोगों को उम्मीद है कि संस्थान में गाय का उचित इलाज हो सकेगा और उसकी हालत में सुधार आएगा। वहीं, इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

मदद करने वालों ने कहा कि गाय के साथ ऐसा करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। यदि शासन-प्रशासन इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई नहीं करता है, तो वे अपने स्तर पर भी आरोपियों का पता लगाने और उन्हें कानून के दायरे में लाने का प्रयास करेंगे।

Created On :  

Tags

Next Story