सीधी न्यूज: बिच्छूली नदी का जलस्तर बढ़ा, कोडार बड़वाही सहित पोड़ी में आवगमन अवरुद्,

बिच्छूली नदी का जलस्तर बढ़ा, कोडार बड़वाही सहित पोड़ी में आवगमन अवरुद्,
कुसमी ब्लॉक के प्रशासन ने आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की है

डिजिटल डेस्क सीधी जिले के वनांचल क्षेत्र कुसमी में इस समय लगातार मुसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र के नदी-नालों का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ गया है। जहां वनांचल क्षेत्र कुसमी की बड़वानी नदी एवं पोड़ी के पास स्थित बिच्छूली नदी का जल स्तर अचानक बढ़ जाने से नदी उफान पर हैं, जिसके कारण दोनों स्थानों से आवागमन पूर्ण रूप से प्रभावित हो गया है और मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।

इस स्थिति को देखते हुए कुसमी ब्लॉक के प्रशासन ने आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की है। और कहा है कि कोई भी व्यक्ति जबरदस्ती वाहन लेकर उफनती नदी में प्रवेश न करे और पानी कम होने तक रुक कर इंतजार करे


Created On :   10 Sept 2026 5:21 PM IST

Tags

Next Story