‘गरवी वारसो’ में महाष्टमी पर उमड़ी भीड़, कई हस्तियां आईं

सूरत (गुजरात) [भारत], 20 अक्टूबर: ‘गरवी वारसो’ नवरात्रि महोत्सव 2026 में दुर्गा महाष्टमी के दिन भी गरबा मैदान में खैलैय्याओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां विश्व रिकॉर्ड में ताजा शामिल की गई सबसे ऊंची 50 फ़ीट की डांडिया जोड़ी के साथ सेल्फी लेने वाले युवाओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। गुजरात की लोक संस्कृति के अनुसार वडोदरा की तर्ज पर हो रहे परंपरागत गरबा में शामिल होने के लिए सूरत वासियों में होड़ मची हुई है।
गरवी वारसो में अष्टमी के दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित दत्ताश्रय आश्रम के संस्थापक आचार्य पू.श्री भाविनभाई पंड्या, आचार्य पू. श्री मनन भाई पंड्या, गुजरात प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री श्री रत्नाकरजी, सूरत की मेयरश्री मायाबेन मावाणी, इनकम टैक्स चीफ कमिश्नर सूरत डॉ. एन.सी. स्वाइन, श्रीमती स्वाति जोशी, इनकम टैक्स चीफ कमिश्नर अहमदाबाद, डीआईजी श्री रजनीश लांबा (एसएसबी) गुवाहाटी के हाथों मातारानी की महाआरती की गई। उन्होंने मैदान में भी खैलैय्याओं का उत्साह बढ़ाया।
गौरतलब है कि दत्ताश्रय आश्रम के संस्थापक आचार्य पू.श्री भाविनभाई पंड्या, आचार्य पू. श्री मनन भाई पंड्या ने 1008 हनुमंत यज्ञ का विश्व रिकॉर्ड बनाया है और लंदन की ब्रिटिश संसद में उन्हें आध्यात्मिक व सामाजिक योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।
महोत्सव के मुख्य आकर्षण
- 50 फीट ऊंचा विश्व रिकॉर्ड वाला डांडिया
- सिंगर समीर और वैशाली प्रजापति की ऑर्केस्ट्रा की वडोदरा जैसे गरबे की प्रस्तुतियां।
- पारंपरिक गरबा और नवरात्रि के खैलैय्याओं का जोश ।
- हेरिटेज थीम और गुजरात की समृद्ध संस्कृति की भव्य झलक।
Created On :   21 Oct 2026 2:05 PM IST











