INDW vs AUSW T20: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज में इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने तीसरे और निर्णायक मुकाबले में कंगारूओं को 17 रन से हराकर अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज की। साल 2016 के बाद यह पहली बार है जब टीम इंडिया ने सीरीज जीती है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज में इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने तीसरे और निर्णायक मुकाबले में कंगारूओं को 17 रन से हराकर अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज की। साल 2016 के बाद यह पहली बार है जब टीम इंडिया ने सीरीज जीती है। इसी के साथ टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पूर्व कप्तान मिताली राज की बराबरी कर ली है। उनकी कप्तानी में 10 साल पहले भी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी थी।

बात करें मैच की तो एडिलेड में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 176 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम 159 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने इस मुकाबले को 17 रन से अपने नाम कर लिया।

मंधाना और रोड्रिग्स की दमदार पारियां

इससे पहले भारत की उपकप्तान और स्मृति मंधाना की 82 और मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स के 59 रन की बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी, टीम को शेफाली वर्मा के रूप में पहला झटका जल्दी लग गया था। वह केवल 7 रन बनाकर आउट हो गईं। टीम ने केवल 19 रन पर अपना पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद मंधाना और रोड्रिग्ज ने मिलकर 121 रन की साझेदारी की ओर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सदरलैंड ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके।

श्रीचरणी और श्रेयंका की धारदार गेंदबाजी

177 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शरूआत खराब रही। तीसरे ओवर में टीम को बेथ मूनी के रूप में पहला और बड़ा झटका लगा। 32 रन के स्कोर पर टीम ने 3 विकेट खो दिए। टीम की ओर से एश्ले गार्डनर ने सबसे ज्यादा 57 रन की पारी खेली। लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं। ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से श्रीचरणी और श्रेयंका पाटिल ने शानदार गेंदबाजी की और 3-3 विकेट झटके। अरुंधती रेड्डी को 2 सफलता मिलीं। स्मृति मंधाना को उनकी शानदारी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

बता दें कि सीरीज का पहला मैच 15 फरवरी को सिडनी में खेला गया था, जिसमें भारत ने 21 रन से जीत हासिल की थी। इसके बाद कैनबरा में खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने वापसी करते हुए मैच 19 रन से जीत लिया और सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली थी। एडिलेड में आज खेले गए तीसरे मैच को 17 रन से जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज अपने नाम कर ली।

Created On :   21 Feb 2026 7:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story