T20 WC 2026: सुपर-8 में टीमें कितने मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं? जानें पूरा समीकरण

सुपर-8 में टीमें कितने मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं? जानें पूरा समीकरण
सुपर-8 की एक टीम को कितने मैच जीतने होंगे, जिससे उसका स्थान सेमीफाइनल में पक्का हो जाएगा। आइए समझते हैं पूरा समीकरण...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाने वाला टी20 वर्ल्डकप अब अपने दूसरे ग्रुप यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। इस राउंड में 8 टीमें भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड हैं। इन सभी टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है। जिनकी टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

हर एक ग्रुप में 4-4 टीमें हैं, सभी को आपस में 3-3 मैच खेलने हैं। मतलब ग्रुप की हर एक टीम बाकी की टीमों के खिलाफ मैच खेलेगी। अब फैंस के मन में सवाल पैदा हो रहा है कि आखिर एक टीम को कितने मैच जीतने होंगे, जिससे उसका स्थान सेमीफाइनल में पक्का हो जाएगा। तो आइए समझते हैं सेमीफाइनल का पूरा समीकरण...

इस तरह सेमीफाइनल में होगा स्थान पक्का

यदि कोई टीम सुपर-8 के तीनों मैचों में जीत हासिल करती है तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचना पक्का हो जाएगा। वहीं यदि वो दो मैच में जीतती है तो भी उसका स्थान सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। हां उसको अपना रनरेट अच्छा रखना होगा। इसके अलावा उसे बाकी टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना होगा। यदि कोई टीम केवल एक ही मैच जीतती है वह सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।

हर एक ग्रुप से टॉप की दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेगीं। अब देखना होगा कि वो टीमें कौन-कौन सी हैं। बता दें कि सुपर-8 राउंड 21 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक चलेगा। वहीं सेमीफाइनल मुकाबले 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे। सेमीफाइनल की विजेता टीमें 8 मार्च को होने वाली खिताबी मुकाबले में पहुंचेगी।

Created On :   21 Feb 2026 9:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story