Namibia vs SA: उलटफेर का शिकार हुई साउथ अफ्रीका, नामीबिया ने 18 रन से हराया, पिछले साल भी दी थी मात

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नामीबिया ने बड़ा उलटफेर करते हुए ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 18 रन से हरा दिया। यह नामीबिया की टी20 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरी जीत रही। टीम ने पिछले साल इसी तरह का कमाल किया था।
मैच में पहले बैटिंग करते हुए नामीबिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए थे। जवाब में साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन ही बना सकी।
यह भी पढ़े -विमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 पूजा वस्त्रकार, किरण नवगीरे, शिखा पांडे और यास्तिका भाटिया खेलेंगी
ऐसा रहा मैच का हाल
विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह फैसला उसके लिए गलत साबित हुआ। नामीबिया के लिए जान फ्राइलिंग ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 38 गेंदों पर 6 चौके व 2 छक्कों की मदद से 60 रन की पारी खेली। उनके अलावा लॉरेन स्टीनकैंप ने 41 रन की पारी खेली। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी हुई। साउथ अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी में प्रेनेलन सुब्रायेन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।
यह भी पढ़े -लॉर्ड्स टेस्ट पाकिस्तान की पहली पारी 110 रन पर सिमटी, रॉबिनसन, आर्चर, टंग ने इंग्लैंड को दिलाई बड़ी बढ़त
164 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने अपने शुरुआती दो विकेट केवल 19 रन पर गंवा दिए। जॉर्डन हरमन 7 और लुहान-ड्रे प्रेटोरियस 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टीम से उबर ही नहीं पाई। साउथ अफ्रीका की ओर से केवल डेवाल्ड ब्रेविस ही रहे जो नामीबियाई गेंदबाजों का सामना कर सके। उन्होंने 50 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 75 रन की पारी खेली। हालांकि उनकी यह पारी केवल साउथ अफ्रीका की हार का अंतर ही कम कर सकी।
नामीबिया की तरफ से रूबेन ट्रम्पेलमैन और जेजे स्मिथ ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट झटके। बाकी गेरहार्ड इरास्मस, जैक ब्रासेल मैक्स हेइन्गो को एक-एक सफलता मिली।
Created On :   28 Aug 2026 11:09 PM IST











