Asian Games 2026: टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड क्यो भेज रही है B टीम, क्या है वजह किस लिए लिया यह फैसला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एशियाई खेलों की शुरुआत 19 सितंबर हो रही है पर क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत 24 सितंबर से होगी। टूर्नामेंट का आयोजन जापान के आइची-नागोया में होने जा रहा है। इसमें भारतीय टीम भी शामिल है इसलिए फैंस टकटकी लगाकर बैठे हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) किस तरह की टीम भेजागा यह देखना दिलचस्प होगा। इसी बीच यह भी खबर आई है कि बोर्ड बी टीम भेजने का प्लान बना रहा है।
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में बीसीसीआई के सोर्स के हवाले से बताया गया कि, "हमने ACC के दौरान एक मीटिंग में जापान ओलंपिक अधिकारियों को बताया कि ड्रेसिंग रूम टेंट में बनाए गए थे और वॉशरूम उन टेंट से 500 मीटर दूर थे, जिससे खिलाड़ियों के लिए स्थिति असंतोषजनक हो गई है। साथ ही, होटल के कमरे बहुत छोटे हैं, और यह एक बड़ी चिंता की बात है।"
बोर्ड ने टूर्नामेंट में बी टीम भोजने पर चुप्पी तोड़ी है। एक सोर्स ने एनडीटीवी को B टीम भेजने पर बताया, जिसमें बताया कि खराब स्थिति को लेकर चिंता जरूर है, लेकिन B टीम भेजने की बात बिल्कुल गलत है। हालांकि अभी बीसीसीआई की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है।
एशियाई खेलों के लिए भारतीय स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह
Created On :   29 Aug 2026 1:07 AM IST










