सीने में दर्द की शिकायत के बाद सौरभ गांगुली अस्पताल में भर्ती

सीने में दर्द की शिकायत के बाद सौरभ गांगुली अस्पताल में भर्ती

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। BCCI अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को सीन में दर्द और ब्लैकआउट की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांगुली का इलाज वूडलैंड अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक 48 साल साल के गांगुली सुबह घर में बने जिम में वर्कआउट कर रहे थे, उन्हें सीने में तकलीफ हुई, इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। सौरव को शनिवार सुबह से ही हार्ट से जुड़ी समस्या थी। डॉक्टर्स ने बताया कि सौरव को कार्डियक अरेस्ट हुआ है, उन्हें एंजियोप्लास्टी की आवश्यकता है।

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने सौरव गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। ममता बैनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "यह सुनकर दुख हुआ कि सौरव गांगुली को हल्के कार्डिक अरेस्ट का सामना करना पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके जल्द स्वस्थ होने कामना। मेरी प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं।

बीसीसीआई ने सौरव गांगुली के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी गांगुली के लिए दुआ की है। शाह और गागुंली अभी हाल में अहमदाबाद के सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम में आयोजित बीसीसीआई की एजीएम में मिले थे।

शाह ने ट्वीट किया, मैं सौरव गांगुली के जल्दी स्वास्थ होने की कामना करता हूं। मैंने उनके परिवार से बात की है। दादा की तबीयत स्थिर है और वह अच्छी तरह से ईलाज करा रहे हैं। शाह के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए बीसीसीआई ने लिखा, बीसीसीआई अपने अध्यक्ष के जल्द स्वास्थ होने की कामना करता है।

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने ट्वीट किया, दादा के जल्दी स्वास्थ होने की कामना करता हूं। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा, दादा के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। जल्दी ठीक होइए दादा।

 

Created On :   2 Jan 2021 9:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story