IND Vs SA U19: मैदान पर फिर आया वैभव का तूफान, साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में ठोका शतक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर तूफानी पारी खेली है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के तीसरे यूथ वनडे में शानदार शतक लगाया। उन्होंने केवल 63 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उनके बल्ले से 10 छक्के और 9 चौके निकले। बेनोनी के विलोमूर पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में 14 साल के वैभव ने 74 गेंदों पर 127 रन की पारी खेली। उन्होंने अपने साथ पारी की शुरूआत करने वाले आरोन जॉर्ज के साथ पहले विकेट के लिए 227 रन की साझेदारी की।
यह भी पढ़े -साउथ अफ्रीका में आया वैभव सूर्यवंशी का तूफान, 68 रन की पारी में जड़े 10 छक्के, देखें वीडियो
रास आ रही कप्तानी
वह इस अंडर-19 वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी भी कर रहे हैं। यह जिम्मेदारी मिलने के बाद भी वह प्रेशर में नजर नहीं आ रहे हैं। उनका बल्ला जमकर रन बरसा रहा है। यह कप्तान के रूप में भारत के लिए उनका पहला शतक है। इससे पहले दूसरे वनडे में भी उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी। वैभव ने इस मुकाबले में केवल 24 बॉल में 68 रन की पारी खेली थी। इनमें से 64 रन बाउंड्री से आए थे। बात करें सीरीज की तो टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे है। टीम ने पहला मैच 25 रन और दूसरा मैच 8 विकेट से जीता था।
यह भी पढ़े -अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम की कमान संभालेंगे म्हात्रे, साउथ अफ्रीकी दौरे पर 14 वर्षीय सूर्यवंशी को कमान
शानदार फॉर्म में चल रहे वैभव
वैभव सू्र्यवंशी इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। खासकर लिस्ट-ए क्रिकेट में उनका बल्ला जमकर रन उगल रहा है। इससे पहले अंडर-19 एशिया कप में उन्होने यूएई के खिलाफ 171 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने बिहार की तरफ से अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ केवल 84 गेंद पर 190 रन की पारी खेली थी।
Created On :   7 Jan 2026 4:05 PM IST













