WI Vs SA T20 WC 2026: वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को दिया 177 का टारगेट, शेफर्ड और होल्डर की तूफानी बैटिंग, एनगिडी ने झटके 3 विकेट

वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को दिया 177 का टारगेट, शेफर्ड और होल्डर की तूफानी बैटिंग, एनगिडी ने झटके 3 विकेट
वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्डकप के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 177 रन का लक्ष्य रखा है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्डकप के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 177 रन का लक्ष्य रखा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के कप्तान ऐडन मार्करम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए।

रोमारियो शेफर्ड और होल्डर की शानदार बैटिंग

टॉस गंवा कर पहले बैटिंग कर रही वेस्टइंडीज ने 83 रन पर अपने 7 विकेट खो दिए थे। इसके बाद जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने 89 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से निकाला। उनकी इस पारी की बदौलत ही वेस्टइंडीज ने का स्कोर 170 के पार पहुंच गया। बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 8वें विकेट के लिए ये सबसे बड़ी साझेदारी है। जेसन होल्डर ने 49 और रोमारियो शेफर्ड ने नाबाद 52 रन की पारी खेली।

साउथ अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी सबसे सफल बॉलर रहे। उन्होंने 3 विकेट झटके। उनके अलावा कगिसो रबाडा और कॉर्बिन बॉश को 2-2 सफलताएं मिलीं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

साउथ अफ्रीका - ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

वेस्टइंडीज - ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ।

Created On :   26 Feb 2026 5:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story