NZ Vs SL: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दिया 169 का टारगेट, मिचेल सैंटनर और कोल मैकॉन्ची के बीच हुई रिकॉर्ड पार्टनरशिप

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दिया 169 का टारगेट, मिचेल सैंटनर और कोल मैकॉन्ची के बीच हुई रिकॉर्ड पार्टनरशिप
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्डकप 2026 का छठा सुपर-8 मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्डकप 2026 का छठा सुपर-8 मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। 169 रन के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए हैं। टीम को मैच जीतने के लिए 84 गेंदों पर 149 रन की जरूरत है।

इससे पहले कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एक समय न्यूजीलैंड ने 84 रन पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान सैंटनर ने कोल मैककोन्ची के साथ 47 बॉल पर 84 रन की साझेदारी की और टीम को 160 रन के पार पहुंचाया। बता दें कि टी20 इंटरनेशनल में यह न्यूजीलैंड की तरफ से सातवें विकेट लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। सैंटनर ने 26 गेंदों पर 47 रन बनाए। अपनी इस तूफानी पारी में उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के जड़े। मैककोन्ची ने 23 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 31 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से महीश तीक्षणा और दुष्मंथा चमीरा सबसे सफल बॉलर रहे। दोनों ने 3-3 विकेट झटके। एक विकेट दुनिथ वेल्लालागे के खाते में आया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

श्रीलंका - पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, चरिथ असलंका, दसुन शनाका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

न्यूजीलैंड - फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन।

Created On :   25 Feb 2026 9:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story