Sri Lanka Unwanted Record: श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्डकप के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बुधवार को टी20 वर्ल्डकप के सुपर-8 स्टेज में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया। दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का मैच था। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने शानदार जीत हासिल की। वहीं श्रीलंका हारकर वर्ल्डकप से बाहर हो गई।
इस मैच के दौरान वर्ल्डकप की सह-मेजबान श्रीलंका ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टी20 वर्ल्डकप के 19 साल के इतिहास में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। आइए जानते हैं क्या है वो रिकॉर्ड...
यह भी पढ़े -शुरुआती ओवरों में श्रीलंका ने हमें काफी दबाव में रखा, आगे देखना होगा पिच कैसी मिलती है मिचेल सेंटनर
पॉवरप्ले में सबसे छोटा स्कोर
मैच में श्रीलंका ने टी20 वर्ल्डकप के इतिहास में अपना सबसे छोटा पॉवरप्ले टोटल बनाया। टीम ने 169 रन के टारगेट को चेज करते हुए, 6 ओवर यानि पॉवरप्ले में महज 20 रन बनाए। साथ ही अपने दो विकेट भी गंवा दिए। इस तरह यह शर्मनाक रिकॉर्ड श्रीलंका के खाते में दर्ज हो गया।
यह भी पढ़े -जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, पॉसिबल प्लेइंग-11 से लेकर पिच तक..जानें सब कुछ
न्यूजीलैंड की एकतरफा जीत
मैच की बात करें श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान 168 रन बनाए। जबाव में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड की जीत के हीरो रचिन रविंद्र रहे। उन्होंने पहले बैटिंग करते हुए 32 रन बनाए। फिर लाजबाव गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। उन्हें इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
Created On :   26 Feb 2026 12:23 AM IST












