Rinku Singh News: वर्ल्डकप के बीच रिंकू सिंह के लिए आई बुरी खबर, पिता की हालत गंभीर, अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रिंकू सिंह मंगलवार को टीम इंडिया का साथ छोड़ अचानक अपने घर लौट गए थे। इसकी वजह उनके पिता की लगातार खराब हो रही तबीयत थी। रिंकू के पिता खानचंद सिंह स्टेज-4 लीवर कैंसर से लड़ रहे हैं। उनका इलाज नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में चल रहा है। रिंकू सिंह के पिता की हेल्थ पर ताजा अपडेट सामने आया है। वो इस वक्त क्रिटिकल केयर यूनिट यानी सीसीयू में मैकेनिकल वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं। अस्पताल की ओर बताया गया कि उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स में रिंकू के पिता की हालत नाजुक बताई जा रही है। वह इस समय जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। बता दें कि पिछले एक साल से उनका कैंसर का इलाज चल रहा है। मंगलवार को अचानक उनकी हेल्थ बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़े -संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा...किसे मिलेगा जिम्बाब्वे के खिलाफ मौका? प्लेइंग-11 पर कोच ने दिया बड़ा अपडेट
पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही रिंकू अपने घर पहुंच गए थे। वह उस समय टीम इंडिया के साथ चेन्नई में थे। उन्होंने टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा नहीं लिया था। बता दें कि भारतीय टीम गुरुवार को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 का अपना दूसरा मैच खेलेगी।
जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू खेलेंगे या नहीं?
ऐसी कंडीशन में रिंकू सिंह जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है। वहीं, आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने रिंकू सिंह पर बड़ा अपडेट दिया था। उन्होंने कहा था कि रिंकू के पिता की तबीयत ठीक नहीं थी, इस वजह से वो घर वापस लौटकर चले गए थे। वो आज यानि बुधवार को टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
यह भी पढ़े -क्या कभी टीम इंडिया को टी20 इंटरनेशनल में हरा पाई है जिम्बाब्वे? अहम मुकाबले से पहले जानिए हेड-टू-हेड आंकड़े
बता दें कि सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला किसी भी हालत में जीतना होगा। साथ ही बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी, ताकि उसका रनरेट सुधर सके।
Created On :   25 Feb 2026 9:17 PM IST












