IND vs ZIM: संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा...किसे मिलेगा जिम्बाब्वे के खिलाफ मौका? प्लेइंग-11 पर कोच ने दिया बड़ा अपडेट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। टीम इंडिया को कल जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्डकप का अपना सबसे अहम मुकाबला खेलेगी। अहम इसलिए क्योंकि सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए टीम को यह मैच जीतना बेहद जरूरी है, वो भी अच्छे अंतर से। मुकाबले से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने भारतीय टीम की प्लेइंग-11 पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू सैमसन को खिलाया जा सकता है, टीम मैनेजेमेंट इस पर विचार कर रही है।
सितांशु कोटक के इस बयान के बाद ये अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि चार मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद अभिषेक को जिम्बाब्वे के खिलाफ प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किया जा सकता है। बता दें कि अभिषेक इस वर्ल्डकप में अब तक 4 मैच खेले हैं इनकी चार पारियों में उनके बल्ले से केवल 15 रन निकले हैं। इसमें से भी 15 रन उनके एक ही मैच में आए हैं। बाकी के तीन मैचों में वह खाता भी नहीं खोल सके थे।
यह भी पढ़े -क्या कभी टीम इंडिया को टी20 इंटरनेशनल में हरा पाई है जिम्बाब्वे? अहम मुकाबले से पहले जानिए हेड-टू-हेड आंकड़े
इसके अलावा अभिषेक को ड्रॉप करने की एक वजह उनका लेफ्ट हैंडर होना भी बन सकता है। टीम इंडिया के टॉप-3 बैटर लेफ्ट हैंडर हैं। ईशान किशन, अभिषेक शर्मा के बाद तीसरे नंबर पर बैटिंग करने तिलक वर्मा आते हैं। बैटिंग कोच ने कहा कि हम इसमें बदलाव करने के बारे में विचार कर रहे हैं। क्योंकि ओपनर्स के बाद तीसरे नंबर पर भी बाएं हाथ का बैटर ही बल्लेबाजी के लिए उतरता है। हो सकता है ओपनिंग में लेफ्ट-राइट बैटर्स के कॉम्बिनेशन के लिए अभिषेक की जगह संजू को खिलाया जाए।
कोटक ने कहा, "इस बारे (संजू को प्लेइंग 11 में शामिल करने की) में बात हो रही है। हम अगले मैच में बदलाव करने के बारे में सोच रहे हैं क्योंकि दोनों ओपनर बाएं हाथ के हैं और नंबर तीन का बल्लेबाज भी बाएं हाथ का है। हम इस बारे में देखेंगे क्योंकि हम पहले टीम तय नहीं करते हैं। लेकिन मन में विचार जरूर आएंगे।"
बता दें कि संजू सैमसन ने टूर्नामेंट में अब तक एक ही मैच खेला है। वह नामीबिया के खिलाफ खेले थे, जिसमें उनके बल्ले से 22 रन निकले थे। हालांकि ये कोई बड़ी पारी नहीं है। लेकिन अभिषेक की तुलना में तो बेहतर ही है। अब देखना होगा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ प्लेइंग-11 में क्या-क्या बदलाव होते हैं।
Created On :   25 Feb 2026 8:15 PM IST












