ICC T20 Ranking: ईशान किशन को मिला अच्छे प्रदर्शन का इनाम, बैटर्स की रैंकिंग में टॉप-5 में पहुंचे, बुमराह ने भी लगाई लंबी छलांग

ईशान किशन को मिला अच्छे प्रदर्शन का इनाम, बैटर्स की रैंकिंग में टॉप-5 में पहुंचे, बुमराह ने भी लगाई लंबी छलांग
आईसीसी ने टी20 की रैंकिंग जारी की है। ईशान किशन ने बैटर्स की रैंकिंग में और जसप्रीत बुमराह ने बॉलर्स की रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन इस समय शानदार फॉर्म में हैं। वह टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं। वह 5 मैचों में अब तक 176 रन बना चुके हैं। उनके इस प्रदर्शन का उन्हें इनाम मिला है। आईसीसी बैटर्स की रैंकिंग ईशान तीन स्थान की छलांग लगाकर 8वें से 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं बॉलर्स की रैंकिंग में भारत के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह 15वें से 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

अभिषेक टॉप पर बरकरार

बुधवार को आईसीसी ने टी20 बल्लेबाजों, गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स की रैंकिंग जारी की। खराब फॉर्म के बावजूद भी अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर वन टी20 बैटर बने हुए हैं। वह दूसरे नंबर पर मौजूद इंग्लैंड के फिल सॉल्ट से 62 पॉइंट्स आगे हैं। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के बैटर और इस वर्ल्डकप के अभी तक के हाईएस्ट रन स्कोरर साहिबजादा फरहान हैं। टॉप-10 अभिषेक और ईशान के अलावा भारत के दौ और प्लेयर्स हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव 6वें और तिलक वर्मा 7वें स्थान पर हैं।

वरुण पहले स्थान पर बरकरार

बॉलर्स की रैंकिंग में भारत के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पहले स्थान पर हैं। दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के राशिद खान हैं। तीसरे पर साउथ अफ्रीका के कोर्बिन बॉश और चौथे स्थान पर इंग्लैंड के आदिल रशीद हैं। पांचवे नंबर पर पाकिस्तान के अबरार अहमद हैं। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्डकप मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टॉप-10 में वापसी हुई है। वह 15वें से 8 स्थान पर आ गए हैं।

ऑलरांडर में पांड्या तीसरे नंबर पर

ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा पहले स्थान पर हैं। उनके 291 पॉइंट्स हैं। दूसरे स्थान पर 281 पॉइंट्स के साथ पाकिस्तान के सैम अयूब और तीसरे स्थान पर भारत के हार्दिक पांड्या हैं। उनके 272 पॉइंट्स हैं। टॉप-10 भारत के एक और ऑलराउंडर शिवम दुबे शामिल हैं। वह 216 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर हैं।

Created On :   26 Feb 2026 12:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story