DY Patil T20 Cup: आईपीएल से पहले जमकर चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, मैदान पर की चौके-छक्कों की बारिश, देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपने खेल को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। केवल 14 वर्ष की छोटी सी उम्र में वो क्रिकेट के मैदान पर बड़े-बड़े कारनामे कर रहे हैं। हाल ही में हुए अंडर-19 वर्ल्डकप के 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। इसकी वजह डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में उनकी खेली गई तूफानी पारी है।
वैभव ने केवल 14 गेंदों पर फिफ्टी मार दी। उनकी यह पारी और खास इसलिए भी है क्योंकि वो चेज करते हुए आई है। वैभव का इस तरह की फॉर्म में रहना राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि, आईपीएल सीजन 19 को शुरु होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है।
यह भी पढ़े -वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को दिया 177 का टारगेट, शेफर्ड और होल्डर की तूफानी बैटिंग, एनगिडी ने झटके 3 विकेट
332 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन
टूर्नामेंट में गुरुवार को डीवाई पाटिल ब्लू और इंडियन नेवी के बीच मैच खेला गया। इंडियन नेवी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। टीम के लिए कुंवर पाठक ने 87 और नितिन तनवर ने 57 रन की पारी खेली।
220 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी डीवाई पाटिल ब्लू टीम को वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शुरुआत दिलाई। उन्होंने 19 गेंदों पर करीब 332 के शानदार स्ट्राइक रेट से 63 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्होंने अपना अर्धशतक केवल 14 गेंदों पर पूरा कर लिया। देखें वीडियो...
डीवाई पाटिल ब्लू ने जीता मैच
220 रन के टारगेट को डीवाई पाटिल ब्लू की टीम ने 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। वैभव के अलावा अर्जुन तेंदुलकर ने भी धुआंधार पारी खेली। उन्होंने केवल 29 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए।
Created On :   26 Feb 2026 6:08 PM IST












