MP को रणजी दिलाने वाली टीम का हिस्सा रहे ईश्वर पांडेय ने घरेलू क्रिकेट को कहा अलविदा, डूबते करियर के लिए धोनी पर मढ़ा दोष

Ishwar Pandey said goodbye to domestic cricket, gave a shocking statement about Dhoni
MP को रणजी दिलाने वाली टीम का हिस्सा रहे ईश्वर पांडेय ने घरेलू क्रिकेट को कहा अलविदा, डूबते करियर के लिए धोनी पर मढ़ा दोष
क्रिकेटर ने लिया संन्यास MP को रणजी दिलाने वाली टीम का हिस्सा रहे ईश्वर पांडेय ने घरेलू क्रिकेट को कहा अलविदा, डूबते करियर के लिए धोनी पर मढ़ा दोष
हाईलाइट
  • धोनी के अंडर खेले आईपीएल के दो सीजन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। 2022 में पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने वाली मध्य प्रदेश की टीम का हिस्सा रहे 33 वर्षीय ईश्वर पांडेय ने घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। हालांकि, वह अभी भी रोड सेफ्टी समेत अन्य नेशनल लीग में खेलते रहेंगे। इस बात की जानकारी खुद ईश्वर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट जारी करते हुए उन्होंने बीसीसीआई, मध्य प्रदेश और आईपीएल फ्रेंचाइजीयों को धन्यवाद कहा। इसके साथ उन्होंने विराट कोहली, युवराज सिंह, धोनी, रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना जैसे दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने को गर्व का पल बताया। 

मौका ना मिलना का मलाल अब तक है

दरअसल, आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके ईश्वर पांडेय को दो बार न्यूजीलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था, लेकिन इस दौरान उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल सका। ईश्वर ने बताया कि इस बात का मलाल उन्हें अभी तक है। अगर इस दौरान धोनी ने उन्हें मौका दिया होता तो शायद आज उनका करियर कुछ और ही होता। ईश्वर ने मीडिया से बात करते हुए खुलकर कहा, "जब उनकी उम्र 23-24 साल की थी, तब उनकी फिटनेस भी शानदार थी और वह खेल भी अच्छा रहे थे। बस धोनी से एक मौका मिलने की उम्मीद थी।" 

धोनी की कप्तानी में खेले आईपीएल के दो सीजन 

ईश्वर घरेलू क्रिकेट सहित आईपीएल और अन्य कई लीगों का हिस्सा रहे हैं। वह मध्य प्रदेश, मध्य क्षेत्र, भारत ए, चेन्नई सुपर किंग्स, पुणे वारियर्स और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए भी खेल चुके हैं। वह दो आईपीएल सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे।

आपको बता दें, ईश्वर ने आईपीएल में कुल 25 मैच खेले, जिसमें 18 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 75 फर्स्ट क्लास में 25.92 की बेहतरीन औसत से 263 विकेट लिए हैं। उन्होंने करियर में कुल 71 टी 20 मैच खेले हैं, जिसमें 68 विकेट शामिल हैं। रणजी ट्रॉफी 2022 में उन्होंने मात्र 3 मैचों में 11 विकेट चटकाए थे। 

Created On :   13 Sep 2022 8:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story