नवरात्रि में यह कार्य करने से मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

Doing these work in Navratri will Provide the blessings of Maa Durga
नवरात्रि में यह कार्य करने से मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद
याद से करें यह काम नवरात्रि में यह कार्य करने से मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 07 अक्टूबर से शुरु हो चुकी है, और यह त्योहार 14 अक्टूबर तक चलेगा। इन नौ दिनों में लोग माता की पूजा करने से लेकर उपवास तक रखेंगे। ऐसा माना जाता है कि इन नौ दिनों के लिए माता धरती पर आती हैं और सच्ची लगन से उनकी पूजा करने वालों से प्रसन्न हों उनकी मनोकामना पूर्ण करती हैं। इन नौ दिनों में माता की पूजा के समय कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे ऐसे कौन से कार्य हैं जिससे मां दुर्गा प्रसन्न होकर आपको आशीर्वाद देंगी।

  
कैसे करें मां को प्रसन्न?
1. मां दुर्गा को प्रिय है लाल रंग, जब भी आप पूजा करें इस बात का ध्यान रखें की मां को लाल रंग के फूल, लाल चुनरी, लाल सिंदुर और लाल कपड़े अर्पित करें।
2. घर के दरवाजे पर रोली से एक स्वास्तिक बनाएं, इससे आपके जीवन में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है।
3. मां दुर्गा की पूजा करने के बाद उनके सामने अखंड ज्योति जलाएं, इस ज्योति को पूरे नौ दिनों तक लगातार जलाएं रखें इसे गलती से भी बुझने ना दें।
4. मां की चौकी पर याद से लाल रंग का कपड़ा बिछाएं, यह करने से घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का निवास होता है। ऐसा माना जाता है लाल अपने साथ ऊर्जा लेकर आता है।
5. पूजा करने के बाद दुर्गा चलीसा और दुार्गा सप्तशती का भी पाठ करना चाहिए, मान्यता है कि ससे मां प्रसन्न होकर मनोकामना पूर्ण करती हैं।
6. जो लोग दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ नहीं कर पा रहें हैं उन्हें इस मंत्र ‘ओम ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे’ का जाप करना चाहिए।
7. मां की लाल रंग के फूल से पूजा करने के साथ भोग में खीर, हलवा, फल या सफेद मिठाई चढ़ानी चाहिए।
8. पूजा करने के दौरान याद से मां को श्रृंगार की वस्तु अर्पण करें, इसमें लाल चूड़ी, सिंदूर, बिंदी और अन्य वस्तुओं का उपयोग करें, इससे मां का आशीर्वाद मिलता है। 

Created On :   8 Oct 2021 4:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story