Budhwar Upay: हिन्दू धर्म में बुधवार का है विशेष महत्त्व, इन छोटे- मोटे उपायों को करने से चमक जाएगी आपकी किस्मत

हिन्दू धर्म में बुधवार का है विशेष महत्त्व, इन छोटे- मोटे उपायों को करने से चमक जाएगी आपकी किस्मत
ज्योतिष और गरुड़ पुराण के अनुसार, बुध की ऊर्जा को बैलेंस करने के लिए जरूरतमंद को हरे रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए।

डि​जिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू धर्म में हर एक दिन को खास माना गया है और यह दिन किसी ना किसी देवी या देवता को समर्पित माना गया है। बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा और उपासना के लिए सर्वोत्तम है, जो बुद्धि, व्यापार और शुभता के देवता हैं। साथ ही यह दिन बुध ग्रह से भी जुड़ा है, जिससे इस दिन गणेश पूजा, बुध मंत्र जाप, दूर्वा और मोदक अर्पित करना, और हरी वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करना से विघ्न दूर होते हैं और करियर-कारोबार में तरक्की मिलती है। इस दिन के लिए कई ऐसे उपाय भी बताए गए हैं, जिससे घर के रुके हुए काम पूरे होते हैं और सुख, शांति और समृद्धि मिलती है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

धन का प्रवाह बने रहने का उपाय

बुध के दिन हरे रंग को विशेष महत्व दिया गया है। वहीं ज्योतिष और गरुड़ पुराण के अनुसार, बुध की ऊर्जा को बैलेंस करने के लिए जरूरतमंद को हरे रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए। इनमें हरे रंग के वस्त्र, हरी सब्जी, मूंग या तुलसी का पौधा शामिल कर सकते हैं। इस दान से व्यापार से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। सा​थ ही धन का प्रवाह बना रहता है।

कुंडली में बुध ग्रह मजबूत करने का उपाय

यदि आपकी कुंडली में बुध कमजोर है तो आपको बुध​वार के दिन एक उपाय जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप गाय को हरा चारा, हरी घास, या पालक खिलाएं। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, ऐसा करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है और करियर में ग्रोथ मिलती है।

जीवन की रुकावटें दूर करने का उपाय

कई बार व्यक्ति के जीवन में रुकावटें और बाधाएं बार- बार आने लगती हैं। यदि आप इनसे मुक्ति पाना चाहते हैं तो बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश की विधि पूर्वक पूजा करें। इसके साथ ही श्री गणेश को घास अर्पित करें और उस घास को घर में रखें। घास रखने और गणेश जी की आराधना करने से जीवन के अधूरे काम पूरे होने लगते हैं और मन में स्थिरता आती है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   30 Dec 2025 5:52 PM IST

Tags

Next Story