July 2026 Vrat/Festival List: गुप्त नवरात्रि से लेकर देवशयनी एकादशी और गुरु पूर्णिमा तक, इस महीने में आएंगे ये प्रमुख व्रत और त्योहार

गुप्त नवरात्रि से लेकर देवशयनी एकादशी और गुरु पूर्णिमा तक, इस महीने में आएंगे ये प्रमुख व्रत और त्योहार
इस महीने में विभिन्न व्रत और त्योहारों के दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन भी किए जाएंगे।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। जुलाई का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने हिंदू धर्म में कई प्रमुख व्रत, पर्व और विशेष तिथियां पड़ रही हैं, जिनका श्रद्धालुओं के जीवन में विशेष महत्व है। देवपूजन, व्रत-उपवास और आध्यात्मिक साधना के लिए यह महीना शुभ माना जाता है। इस महीने सावन माह का शुभारंभ होगा। साथ ही शिव उपासना, विष्णु आराधना, गुरु पूजन और चातुर्मास जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर एक साथ पड़ रहे हैं।

ऐसे में यह महीना श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, साधना, दान-पुण्य और आध्यात्मिक उन्नति का विशेष समय माना जाएगा। विभिन्न व्रत और त्योहारों के दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन भी किए जाएंगे। आइए जानते हैं जुलाई 2026 में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट...

जुलाई 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहार

03 जुलाई 2026- शुक्रवार, संकष्टी चतुर्थी

10 जुलाई 2026- शुक्रवार, योगिनी एकादशी

12 जुलाई 2026- रविवार, रवि प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि

15 जुलाई 2026- बुधवार, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ

16 जुलाई 2026- गुरुवार, जगन्नाथ रथयात्रा, कर्क संक्रांति

21 जुलाई 2026- मंगलवार, मासिक दुर्गाष्टमी, पार्वती जयंती

22 जुलाई 2026- बुधवार, भड़ली नवमी

25 जुलाई 2026- शनिवार, देवशयनी एकादशी (हरिशयनी एकादशी)

25 जुलाई 2026- शनिवार, गौरी व्रत प्रारंभ

26 जुलाई 2026- रविवार, रवि प्रदोष व्रत

29 जुलाई 2026- बुधवार, गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा

29 जुलाई 2026- बुधवार, गौरी व्रत समापन

30 जुलाई 2026- गुरुवार, श्रावण (सावन) मास प्रारंभ

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   1 July 2026 5:49 PM IST

Tags

Next Story