साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योति साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 05 जुलाई 2026 तक

इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के आय में वृद्धि होगी। जबकि, वृषभ राशि के जातको को स्वास्थ्य संबंधित विकार परेशान कर सकते हैं। अन्य राशियों के लिए ये सप्ताह मिला- जुला रहने वाला है।

मेष राशि (Aries):➤ ॐ इस सप्ताह मेष राशि के जातक के आय में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग के जातको को नए मार्गो से धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका पराक्रम और साहस आपके व्यापार को आगे बढ़ायेगा। यात्रयों के योग बने रहेंगे। आय के साथ साथ खर्चे भी बढ़ सकते है। हफ्ते के मध्य में कुछ कठिनाई महसूस हो सकती है। लकिन आगे सब ठीक होगा। राजनितिक सफलता प्राप्ति हो सकती है। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा।

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤ ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि के जातको को स्वास्थ्य संबंधित विकार परेशान कर सकते है। नशीले पदार्थो का सेवन करने से बचे। क्रोध तथा वाणी पर संयम रखने की आवस्यकता रहेगी अन्यथा पारिवारिक लोगो के मध्य मतभेद उत्पन्न हो सकते है। नौकरी पेशा वर्ग के लिए हफ्ता अच्छा बना हुआ है। संतान पक्ष से प्रेम भाव बढ़ेगा। धन लाभ को लेकर किये जा रहे प्रयासों में सफल रहेंगे।

मिथुन लग्नराशि Gemini) :➤ ॐ इस सप्तहा मिथुन राशि के जातको को सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती है। किसी बात को लेकर मानसिक उलझने बनी रह सकती है। वैवाहिक जीवन उतार चढ़ाव भरा बना रहेगा। व्यापारिक वर्ग के लोगो को व्यापार तथा साझेदारो से तकलीफ मिल सकती है। यात्राएं के योग रहेंगे। इस हफ्ते आपका बैंक बेलेन्स गड़बड़ा सकता है। अतः सोच विचार के बाद ही खर्च तथा निवेश करे।

कर्क लग्नराशि (Cancer):➤ ॐ इस सप्तहा कर्क राशि के जातको की मानसिक उलझने बढ़ सकती है। लाभ कम तथा खर्च अधिक हो सकता है। जीवन साथी के साथ संबंधो में परेशानिया प्राप्त होगी। सेहत भी इस हफ्ते आपको परेसान करेगी। इस हफ्ते सब्र बनाये रखे आगे सब ठीक होगा। छात्रों के लिए एक दो दिन छोड़कर बाकी का हफ्ता अच्छा बना रहेगा। यात्राओं में तकलीफ प्राप्त हो सकती है।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤ ॐ यह सप्तहा सिंह राशि के जातको के व्यापार में वृद्धि होगी। आय प्राप्ति के नए मार्ग मिल सकते है। इस हफ्ते आपको प्रॉपर्टी से सम्बन्धित किसी प्रकार का लाभ प्राप्त होगा। नया घर खरीदने का मन बना सकते है। राजनीति में आप बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे तथा सफल भी रहेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ सकती है। संतान को लेकर कुछ परेशान हो सकते है।

कन्या लग्नराशि (Virgo):➤ ॐ इस सप्ताह कन्या राशि के जातको को व्यापार से सम्बन्धित लाभ की प्राप्ति होगी। यह हफ्ता आपके साहस तथा पराक्रम में वृद्धि वाला रहेगा। भाई बहनो द्वारा लाभ की प्राप्ति होगी। माता पिता को कष्ट हो सकता है। आपके सुखो में व्यवधान उत्पन्न हो सकते है। छात्रों के लिए हफ्ता ठीक ठाक बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखे। आलस्य से बचे अन्यथा कार्यो की गति मध्यम पड़ सकती है।

तुला लग्नराशि (Libra):➤ ॐ इस सप्ताह तुला राशि के जातको के बैंक बैलेंस में धन की वृद्धि होने के योग रहेंगे। इस हफ्ते आप कार्यो को लेकर अधिक व्यस्त बने रहेंगे। कार्यो के दबाव के चलते मानसिक तनाव बना रह सकता है अतः उससे बचे। धन लाभ को लेकर यह हफ्ता अच्छा व्यतीत होगा। कोई नया व्यापारिक समझौता आपको प्रसन्नता देगा। छात्रों को इस हफ्ते अच्छी सफलता की प्राप्ति होगी। यात्रा होगी।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤ ॐ यह सप्ताह वृश्चिक राशि के जातको को भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी तथा व्यवसाय में नए लोगो से संपर्क होगा जो की लाभ दायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा बॉस लोग आपकी तारीफ करेंगे। क्रोध तथा अहंकार से दूर रहे उचित रहेगा। यह हफ्ता आपको अचानक धन देने वाला बना रहेगा लाभ उठाये। व्यर्थ के मामलों से अपने आप को दूर रखे।

धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤ ॐ इस सप्ताह धनु राशि के जातको के खर्चे बढ़ने की सम्भाबना बन रही है। नौकरी तथा व्यवसाय में आप मन लगाकर कार्य करेंगे तथा सफलता प्राप्त करेंगे। इस हफ्ते आपको कुछ दुबिधा पूर्ण स्तिथियों का सामना करना पड़ सकता है किन्तु आप घबराये नहीं समय के साथ सब ठीक तथा आपके पक्ष में रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्क़ते दूर होगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम भाव बनाये रखे।

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤ ॐ इस सप्ताह मकर राशि के जातको को धन लाभ देने बाला रहेगा। रुका हुआ पैसा इस हफ्ते प्राप्त हो सकता है। खर्चो में अधिकता बनी रह सकती है। जीवन साथी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है तथा उस पर खर्च भी हो सकता है। हफ्ते के मध्य भाग में अपनी सेहत का ध्यान रखे,क़ानूनी मसलो में हानि उठानी पड़ सकती है। संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤ ॐ इस सप्ताह कुम्भ राशि के जातको को नौकरी से सम्बन्धित कोई अच्छी ख़बर की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा। संतान को लेकर परेशान हो सकते है। यह हफ्ता भोग विलासिता में अधिक व्यतीत हो सकता है। प्रॉपर्टी से सम्बन्धित परेशानियों का समाधान प्राप्त होगा। भाग्य की मदद आपको सभी कार्यो में सफल बनाएगी।

मीन लग्नराशि (Pisces):➤ ॐ यह सप्ताह मीन राशि के जातको को नौकरी के सन्दर्भ में यात्रा हो सकती है। अगर किसी जॉब के लिए अप्लाई किया हुआ था तो आपको सफलता की प्राप्ति होगी। आय के नए मार्ग प्राप्त हो सकते है। इस हफ्ते आप कुछ बातो को लेकर तनाव ग्रसित हो सकते है संयम बनाये रखे धीरे धीरे सभी कुछ ठीक हो जायेगा। माता पिता की सेहत का ध्यान रखे।

नोट: यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि पर आधारित है। सभी राशिफल सामान्य फलादेश हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुँचने के लिए किसी योग्य ज्योतिषी से दशा, अंतरदशा तथा जन्मपत्री का विस्तृत अध्ययन कराना उचित रहेगा।

कलाशांति ज्योतिष

Call: +91-6261231618

kalashantijyotish@gmail.com

Created On :   29 Jun 2026 4:05 PM IST

Tags

Next Story