Shukrawar Upay: शुक्रवार को करें ये आसान उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ेगी सुख-समृद्धि, धन-वैभव

शुक्रवार को करें ये आसान उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ेगी सुख-समृद्धि, धन-वैभव
शुक्रवार के लिए कई ज्योतिष उपाय बताए गए हैं, जिन्हें आजमाने से घर में सुख-समृद्धि, धन-वैभव आता है और समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू धर्म में सप्ताह का हर ​एक दिन किसी ना किसी देवी या देवता को समर्पित है। इनमें से शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी की आराधना और आशीर्वाद प्राप्त करने का सबसे उत्तम दिन माना गया है। इस दिन सुबह स्नान के बाद घर की सफाई कर महालक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करने पर देवी की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा शुक्रवार के लिए कई ज्योतिष उपाय बताए गए हैं, जिन्हें आजमाने से घर में सुख-समृद्धि, धन-वैभव आता है और समस्याओं से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हें इनके बारे में...

धन-सम्पदा में वृद्धि का उपाय

यदि आप चाहते हैं कि आपकी धन-सम्पदा में अपार वृद्धि हो, जिससे आपको आर्थिक रूप में परेशान ना होना पड़े तो इसके लिए एक उपाय शुक्रवार को कर सकते हैं। आपको शुक्रवार के दिन एक छोटा-सा मिट्टी का कलश लेना है और उसे चावल भरने के बाद उसके ऊपर एक रूपये का सिक्का और एक हल्दी की गांठ रखें। इसके बाद उस पर ढक्कन लगाएं। अब इस कलश को मां लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर के आगे रखकर उनका आशीर्वाद लें और फिर उसे किसी मन्दिर के पुजारी को दान कर दें।

बिजनेस में तरक्की के लिए उपाय

हर कोई चाहता है कि, उसके बिजनेस में बढ़ोतरी हो और वह आर्थिक रूप से संपन्न हो। लेकिन, कई बार कड़ी मेहनत करने के बावजूद परेशानी पीछा नहीं छोड़ती। ऐसे में आप शुक्रवार के दिन स्नान आदि के बाद आसन पर बैठकर मां लक्ष्मी के मंत्र ''ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः'' का जाप करें। ऐसा कम से कम 11 बार करें। इससे आपको बिजनेस में आर्थिक रूप से लाभ मिलने के योग बनेंगे।

जीवन को सुखमय बनाने का उपाय

यदि आप अपने जीवन को सुखमय बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप शुक्रवार के दिन एक उपाय जरूर करें। इसके लिए सबसे पहले बाजार से मां लक्ष्मी की कमल के फूल पर बैठी हुई एक तस्वीर लाएं। इसके बाद इसे अपने घर के मन्दिर में स्थापित करें। फिर देवी मां को सबसे पहले पुष्प अर्पित करें और फिर धूप-दीप आदि से उनकी पूजा करें। ऐसा करने से देवी की कृपा आपको प्रा​प्त होगी और आपका जीवन सुखमय होगा।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   19 Feb 2026 10:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story