साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 16 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक
मेष लग्नराशि (Aries): ➤ ॐ इस सप्ताह मेष राशि के जातक स्वयं को अत्यधिक ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी विकारों में इस सप्ताह सुधार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नए अनुबंध की प्राप्ति हो सकती है, जिसके चलते आपको प्रशंसा मिल सकती है। छात्रों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है, अतः आलस्य त्याग दें। अचानक धन लाभ से खुशी मिल सकती है।
वृषभ लग्नराशि (Taurus): ➤ ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों के जीवन में चल रहे तनावों में विराम लग सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से सप्ताह के मध्य भाग से राहत मिलनी शुरू हो सकती है। सरकारी क्षेत्र से किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं।
मिथुन लग्नराशि (Gemini): ➤ ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक अपने दिल और दिमाग का तालमेल बैठाने में असमर्थता महसूस कर सकते हैं। अतः पूर्ण सोच-विचार के बाद ही किसी निर्णय को लेना उचित रहेगा। लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुसार सफलता मिलती रहेगी।
कर्क लग्नराशि (Cancer): ➤ ॐ इस सप्ताह कर्क राशि के जातक अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रह सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत कुछ कड़वी हो सकती है, लेकिन सब्र रखें, धीरे-धीरे सभी दिक्कतें समाप्त हो जाएंगी। दैनिक दिनचर्या में सतर्कता बनाए रखें, चोट-चपेट की आशंका बन सकती है। स्वास्थ्य संबंधी किसी तकलीफ से निजात मिल सकती है।
सिंह लग्नराशि (Leo): ➤ ॐ इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को मध्य भाग से भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो सकता है। नौकरी-पेशा से संबंधित चल रही उठापटक में विराम लग सकता है। पारिवारिक जीवन सुखपूर्वक व्यतीत होगा। किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं या उस पर खर्च हो सकता है। सप्ताह के अंतिम भाग में कोई नई उपलब्धि प्राप्त होने से प्रसन्नता मिलेगी।
कन्या लग्नराशि (Virgo): ➤ ॐ इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों की शुरुआत उथल-पुथल के साथ हो सकती है। किसी बात को लेकर दिल और दिमाग में अजीब तरह की हलचल बनी रह सकती है। संयम रखें, धीरे-धीरे सब सामान्य होने लगेगा। स्वास्थ्य को लेकर कोई तकलीफ बनी रह सकती है। व्यापार से संबंधित जातकों के लिए सप्ताह अच्छा रह सकता है। नई डील फाइनल हो सकती है।
तुला लग्नराशि (Libra): ➤ ॐ इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को नए स्रोतों से धन प्राप्ति हो सकती है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है तथा अपने रहन-सहन पर खर्च कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग नई योजनाओं में निवेश कर सकते हैं, जो आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होंगी। सरकारी क्षेत्र से किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है।
वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio): ➤ ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों के लिए धन के दृष्टिकोण से समय अच्छा कहा जा सकता है। धन प्राप्ति से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। सरकारी क्षेत्र से संबंधित जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा तथा अच्छे लाभ मिल सकते हैं। चोट-चपेट की स्थिति बन सकती है, अतः सचेत रहें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।
धनु लग्नराशि (Sagittarius): ➤ ॐ इस सप्ताह धनु राशि के लोगों को कुछ पारिवारिक समस्याएँ परेशान कर सकती हैं। प्रेम संबंधों को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। पूर्ण सोच-विचार के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुँचें। धन प्राप्ति के लिए यह सप्ताह अनुकूल है, उचित लाभ उठाएँ। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
मकर लग्नराशि (Capricorn): ➤ ॐ इस सप्ताह मकर राशि के जातक अपने घर में साज-सज्जा के सामानों पर खर्च कर सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। माता से लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रह सकता है, अतः विशेष ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं। व्यर्थ के खर्च परेशान कर सकते हैं, क्रोध पर संयम रखें।
कुंभ लग्नराशि (Aquarius): ➤ ॐ इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों का मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त कार्यभार बढ़ सकता है, जिसके चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लोगों के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करें, यह आपके लिए अच्छा रहेगा। धन को लेकर कुछ समस्याएँ बनी रह सकती हैं। इस सप्ताह यात्राएँ हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, अतः सावधानी रखें।
मीन लग्नराशि (Pisces): ➤ ॐ इस सप्ताह मीन राशि के जो जातक लेखन, सेल्स तथा मार्केटिंग के कार्य से जुड़े हैं, उनके लिए समय अच्छा साबित हो सकता है। इन क्षेत्रों से अच्छे लाभ की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के मध्य से छात्रों को अपनी मेहनत के अनुसार फल मिल सकता है। किसी छोटी यात्रा की योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा वर्ग को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर है। ये सभी राशिफल सामान्य हैं। किसी निश्चित परिणाम पर पहुँचने के लिए किसी ज्योतिषी से दशा-अंतरदशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण अध्ययन कराना उचित रहता है।
Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)
Call: +91-6261231618
Email: kalashantijyotish@gmail.com
Website: http://www.kalashantijyotish.com
Created On :   16 Feb 2026 6:52 PM IST












