साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक

यह सप्ताह मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें अपना साप्ताहिक भविष्यफल

मेष लग्नराशि (Aries): ➤ ॐ इस पूरे हफ्ते कार्य की अधिकता के चलते आप व्यस्त बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। सहकर्मी आपसे प्रसन्न रहेंगे तथा उनका पूर्ण सहयोग मिलेगा। माता के लिए समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। हफ्ते के मध्य से धन लाभ की स्थितियाँ उत्पन्न होंगी। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें तथा किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें।

वृषभ लग्नराशि (Taurus): ➤ ॐ इस हफ्ते धन को लेकर स्थितियाँ अच्छी बनी रहेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा तथा आय के साधन बढ़ सकते हैं। नौकरी तथा व्यापार में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। उच्च पदासीन लोग आपके किए कार्यों से खुश रहेंगे। नौकरी से संबंधित कोई समाचार आपको खुशी दे सकता है। हफ्ते के मध्य में स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है, अतः ध्यान रखें। छात्र वर्ग कुछ तनावग्रस्त हो सकता है।

मिथुन लग्नराशि (Gemini): ➤ ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को नौकरी तथा व्यापार से संबंधित ज्यादातर मामलों में सफलता मिलेगी। हफ्ते की शुरुआत में आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। इस हफ्ते व्यर्थ के वार्तालाप से दूर रहें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा, किन्तु वैवाहिक जीवन में प्यार और तकरार दोनों बने रह सकते हैं। हफ्ते का अंतिम भाग शारीरिक थकान तथा कुछ व्यावसायिक तनाव दे सकता है।

कर्क लग्नराशि (Cancer): ➤ ॐ इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को कुछ विशेष लाभ मिल सकता है। नौकरी तथा व्यापार में स्थितियाँ मजबूत रहेंगी। पुरानी परेशानियों से राहत मिल सकती है। धन प्राप्ति के प्रबल योग पूरे हफ्ते बने रहेंगे। सेहत के लिहाज से हफ्ता ठीक रहेगा, यदि कोई परेशानी है तो उसमें सुधार होगा। घरेलू जीवन अच्छा रहेगा। लाभदायक यात्राओं के योग बनेंगे।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤ ॐ इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को शुरुआती दिनों में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पुराने लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। बड़े और छोटे सभी लोगों से संबंध मधुर रहेंगे। अचानक धन का आगमन आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। छात्र वर्ग समय व्यर्थ के कार्यों में नष्ट कर सकता है।

कन्या लग्नराशि (Virgo): ➤ ॐ इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों के पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए हफ्ता सामान्य रहेगा। व्यापारियों को कुछ अच्छे कार्य मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अच्छा है। छात्रों को आगे बढ़ने का मार्ग मिलेगा। परिजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे तथा उन पर धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा।

तुला लग्नराशि (Libra): ➤ ॐ इस हफ्ते कार्यक्षेत्र से संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रहेगा। नए कार्य मिल सकते हैं जिनसे धन लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा तथा प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। माता से सुख और लाभ के अच्छे योग बनेंगे।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio): ➤ ॐ इस सप्ताह सभी कार्यों में सफलता और लाभ मिलेगा। आपके काम और कार्यशैली की प्रशंसा हो सकती है। छात्र वर्ग को अध्यापकों और सीनियर्स की मदद मिलेगी। धन के लिहाज से हफ्ता अनुकूल रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में स्थिरता बनी रहेगी। काम-धंधे को लेकर बड़ा निर्णय ले सकते हैं। अटका हुआ धन मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु लग्नराशि (Sagittarius): ➤ ॐ शुरुआती दिनों में खर्चों की अधिकता तथा स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रह सकती है। पेट से जुड़े रोग होने के योग हैं। छात्रों के लिए हफ्ता बहुत बढ़िया रहेगा और शिक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरी कर रहे जातकों के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

मकर लग्नराशि (Capricorn): ➤ ॐ कई क्षेत्रों से लाभ के योग बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए हफ्ता बहुत अच्छा रहेगा। प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा तथा व्यापार वृद्धि के लिए गतिविधियाँ तेज होंगी। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। छात्रों की शिक्षा संबंधी दिक्कतें दूर होंगी।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius): ➤ ॐ सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएँ रह सकती हैं। धन का व्यय बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। छात्र वर्ग तनावग्रस्त हो सकता है, हालांकि भाग्य कुछ हद तक मदद करेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है जो सहायक सिद्ध होंगे। परिजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा।

मीन लग्नराशि (Pisces): ➤ ॐ सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। कार्यों की अधिकता रहेगी तथा सहकर्मियों से बेवजह बहस हो सकती है, इससे बचें। नया व्यापार शुरू कर रहे हैं तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा।


साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर है। ये सभी राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुँचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतरदशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण अध्ययन कराना उचित रहता है।

Kalashantijyotish (कलाशांति ज्योतिष)

Call: +91-6261231618

kalashantijyotish@gmail.com

www.kalashantijyotish.com

Created On :   9 Feb 2026 10:56 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story