Vijaya Ekadashi Upay: विजया एकादशी पर करें ये आसान उपाय, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

डिजिटल डेस्क, भोपाल। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi) के नाम से जाना जाता है। इसे अत्यंत शुभ, पवित्र और फलदायी माना गया है। इस दिन व्रत रखने के साथ ही भगवान विष्णु की विधि- विधान से पूजा की जाती है। कहा जाता है कि, ऐसा करने से जातक को श्रीहरि की कृपा मिलती है। इसके अलावा इस एकादशी के लिए कुछ आसान ज्योतिषीय उपाय बताए गए हैं, जिन्हें आजमाने से जीवन के हर कष्ट से मुक्ति मिलने के साथ ही सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...
कार्य में सफलता पाने का उपाय
यदि आप किसी कार्य को कर रहे हैं और उसमें कड़ी मेहनत के बावजूद आपको सफलता नहीं मिल रही है, तो आप विजया एकादशी के दिन एक उपय कर सकते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ 108 बार 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से कार्य में सफलता के योग बनते हैं।
कर्ज को दूर करने का उपाय
कई बार व्यक्ति अपने कार्यों की पूर्ति के लिए कर्ज ले लेता है, लेकिन वह उसे कई कोशिशों के बाद भी चुकाने में असमर्थ रहता है। यदि आप भी कर्ज से परेशान हैं तो विजया एकादशी के दिन तुलसी माता के सामने 11, 21 या 51 दीप जलाएं। इसके बाद तुलसी चालीसा का पाठ भी करें। इस उपाय को करने से कर्ज जैसी समस्याएं धीरे- धीरे खत्म होने लगती हैं।
आर्थिक स्थिति सुधारने का उपाय
कई बार व्यक्ति के जीवन में अनचाही परेशानियां आ जाती हैं, जिनका कोई हल नहीं निकलता। यदि आप ऐसी परेशानियों से जूझ रहे हैं तो विजया एकादशी के दिन सुबह विष्णु जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें और फिर एक पान के पत्ते पर ‘ॐ विष्णवे नमः’ लिखकर श्रीहरि के चरणों में अर्पित करें। अपनी इच्छा भगवान के सामने रखें और विधिवत पूजा करें। इसके बाद अगले दिन व्रत का पारण कर उस पत्ते को घर की तिजोरी में पीले कपड़े में बांधकर रखें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में धीरे- धीरे सुधान होने लगेगा।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   12 Feb 2026 7:01 PM IST














