February 2026 Vrat/Festival List: महाशिवरात्रि से लेकर होलाष्टक तक, फरवरी में आने वाले हैं ये महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अंग्रेजी कैलेंडर का दूसरा महीना फरवरी शुरू होने वाला है। यह महीना धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि इस महीने में कई व्रत और त्योहार आते हैं। फरवरी महीने की शुरुआत माघ पूर्णिमा से होने जा रही है और इसका समापन प्रदोष व्रत के साथ होगा।
इसी महीने में फाल्गुन माह का आरंभ होगा। इसके अलावा इस महीने में फाल्गुन की महाशिवरात्रि, फुलैरा दूज, शबरी जयंती और होलाष्टक जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं। आइए जानते हैं इन महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार किस दिन और किस तारीख को आने वाले हैं...
फरवरी 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार
01 फरवरी 2026, रविवार को माघ पूर्णिमा व्रत
02 फरवरी 2026़, सोमवार को फाल्गुन माह का आरंभ
05 फरवरी 2026, गुरुवार को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
07 फरवरी 2026, शनिवार को यशोदा जयंती
08 फरवरी 2026, रविवार को भानु सप्तमी और शबरी जयंती
09 फरवरी 2026, सोमवार जानकी जयंती और मासिक कालाष्टमी
13 फरवरी 2026, शुक्रवार को विजया एकादशी
14 फरवरी 2026, शनिवार को शनि त्रयोदशी, कृष्ण प्रदोष व्रत
15 फरवरी 2026, रविवार को महाशिवरात्रि
17 फरवरी 2026, मंगलवार को फाल्गुन अमावस्या
18 फरवरी 2026, बुधवार को फुलैरा दूज
21 फरवरी 2026, रविवार को ढुण्ढिराज चतुर्थी
22 फरवरी 2026, सोमवार को स्कंद षष्ठी
24 फरवरी 2026, बुधवार को होलाष्टक की शुरुआत
27 फरवरी 2026, शुक्रवार को आमलकी एकादशी
28 फरवरी 2026, शनिवार को शुक्ल प्रदोष व्रत
यह भी पढ़े -श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत किसी एक समुदाय के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए थी - सीएम फडणवीस
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष, वास्तुशास्त्री) की सलाह जरूर लें।
Created On :   31 Jan 2026 9:13 PM IST













