शुभ-मंगल फरवरी 2026: 1 को माघ पूर्णिमा, 9 को जानकी जयंती और 15 को महाशिवरात्रि, जानिए - क्यों खास है यह माह

1 को माघ पूर्णिमा, 9 को जानकी जयंती और 15 को महाशिवरात्रि, जानिए - क्यों खास है यह माह
  • महाशिवरात्रि और मासिक शिवरात्रि
  • कालाष्टमी (मासिक) और जन्माष्टमी (मासिक)
  • ग्रह राशि परिवर्तन

Nagpur News. 1 फरवरी रविवार का खासा महत्व है। माघ पूर्णिमा स्नान की बात करें तो माघ मास की पूर्णिमा तिथि पर स्नान, दान आदि कार्य करने का खास महत्व होता है। ऐसा करने से पुण्य फल की प्राप्ति हो सकती है। वहीं, पद्म पुराण में माघ मास को कार्तिक माह के बराबर फल देने वाला माना गया है। ऐसे में अगर आप इस तिथि पर कुछ विशेष कार्य कर लें तो इससे जीवन में तरक्की के नए मार्ग खुल सकते हैं। साथ ही, विष्णुजी की कृपा प्राप्त हो सकती है।

9 सोमवार

जानकी जयंती

जानकी जयंती को सीता नवमी या सीता अष्टमी भी कहा जाता है। यह माता सीता के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। इस दिन माता सीता और भगवान श्रीराम की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत और दान-पुण्य करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

13 शुक्रवार

विजया एकादशी

विजय एकादशी का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। मान्यता है कि विधि-विधान से इस व्रत को करने से सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं और जीवन में विजय मिलता है।

15 रविवार

महाशिवरात्रि और मासिक शिवरात्रि

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। महल स्थित श्री कल्याणेश्वर मंदिर और पातालेश्वर मंदिर, बुधवारी स्थित श्री जागृतेश्वर मंदिर, तेलंगखेड़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजन होंगे।

24 मंगलवार

होलाष्टक शुरू

इस वर्ष होलिका दहन 3 मार्च को किया जाएगा, लेकिन इससे आठ दिन पहले ही होलाष्टक की शुरुआत हो जाती है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से लेकर पूर्णिमा तिथि तक के समय को होलाष्टक कहा जाता है। इस अवधि में किसी भी प्रकार के मांगलिक और शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है।

तिथि-त्योहार

  • 2 फरवरी, सोमवार : फाल्गुन माह का आरंभ
  • 5 फरवरी, गुरुवार : द्विजप्रिय संकष्टी
  • 7 फरवरी, शनिवार : यशोदा जयंती
  • 8 फरवरी, रविवार : भानु सप्तमी और शबरी जयंती

कालाष्टमी (मासिक) और जन्माष्टमी (मासिक)

  • 13 फरवरी, शुक्रवार : विजया एकादशी, कुंभ संक्रांति
  • 17 फरवरी, मंगलवार : सूर्य ग्रहण, दर्श अमावस्या, फाल्गुन अमावस्या और द्वापर युग दिवस
  • 18 फरवरी, बुधवार : चंद्र दर्शन और फुलैरा दूज
  • 19 फरवरी, गुरुवार : रामकृष्ण जयंती
  • 21 फरवरी, शनिवार : ढुण्ढिराज चतुर्थी
  • 22 फरवरी, रविवार : स्कन्द षष्ठी
  • 23 फरवरी, सोमवार : मासिक कार्तिगाई
  • 27 फरवरी, शुक्रवार : आमलकी एकादशी
  • 28 फरवरी, शनिवार : नृसिंह द्वादशी, माघ का पवित्र स्नान

ग्रह राशि परिवर्तन

  • 3 फरवरी : बुध का कुंभ राशि में प्रवेश
  • 6 फरवरी : शुक्र का कुंभ राशि में प्रवेश
  • 13 फरवरी : सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश
  • 23 फरवरी : मंगल का कुंभ राशि में प्रवेश

Created On :   1 Feb 2026 7:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story