Nagpur News: 27 से शुरु होगा गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब में तीन दिवसीय कीर्तन समागम

  • गुरु हरगोबिन्द पात्शाह जी के आगमन दिवस पर होगा कीर्तन दरबार
  • 27 जून को रैणसवाई कीर्तन, 28 जून को बच्चों की प्रतियोगिताएं
  • पंजाब, पटियाला, हैदराबाद और अमृतसर से पहुंचेंगे रागी व ढाढी जत्थे

Nagpur News गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब में छठवें गुरु, गुरु हरगोबिन्द पात्शाह जी के आगमन दिवस की खुशियां मनाने के लिए उपराजधानी में तीन दिवसीय कीर्तन समागम आयोजित किया जा रहा है। हर साल होने वाला यह कीर्तन दरबार 28 जून से शुरू होकर 30 जून को संपन्न होगा। प्रबंधक कमेटी ने आयोजन में हिस्सा लेने की अपील की है।

समागम से पहले 27 जून को पंथ के समस्त शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए अखंड कीर्तनी जत्थे की ओर से रैणसवाई कीर्तन आयोजित होगा। इसमें पंजाब से पहुंचने वाली संगत और विभिन्न जत्थे कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे।

28 जून को बच्चों के लिए कीर्तन, कथा, कविता और दस्तारबंदी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विशेष बात यह है कि इस दिन का दरबार बच्चों द्वारा ही आयोजित किया जाएगा।

समागम में हजूरी रागी जत्था भाई जतिंदर सिंह जी सहित अन्य रागी जत्थे कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। विशेष रूप से भाई जगतेश्वर सिंह जी (पटियाला), भाई प्रेम सिंह जी (हैदराबाद) और भाई अमनदीप सिंह जी (अमृतसर) संगत को कीर्तन और गुरुमत विचारों से जोड़ेंगे।

इसके अलावा पंजाब से आने वाला कौर खालसा जी का ढाढी जत्था वारों के माध्यम से गुरु हरगोबिन्द साहिब जी के जीवन और शौर्य पर प्रकाश डालेगा। समागम के दौरान गुरु का लंगर अटूट बरतेगा।


Created On :   23 Jun 2026 5:12 PM IST

Tags

Next Story