Masik Shivratri 2026: मासिक शिवरात्रि पर करें भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि (Masik Shivaratri) का व्रत रखा जाता है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के दिन यह दिन बेहद ही पवित्र और विशेष माना गया है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं चतुदर्शी की रात्रि में शिव-शक्ति की ऊर्जा अत्यधिक प्रबल होती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
इस शुभ अवसर पर व्रत रखने के साथ ही पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से भगवान व मां पार्वती की पूजा की जाती है। फिलहाल, अधिक मास चल रहा है और मासिक शिवरात्रि का व्रत इस बार 13 जून 2026, शनिवार को रखा जा रहा है। आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि...
तिथि कब से कब तक
चतुर्दशी तिथि आरंभ: 13 जून 2026, शनिवार की शाम 4 बजकर 7 मिनट से
चतुर्दशी तिथि समापन: 14 जून 2026, रविवार की दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक
पूजा विधि
- इस दिन आप किसी मंदिर में जाकर शिव परिवार की अराधना करें।
- आप चाहें तो अपने घर में भी शिवलिंग की विधि विधान से पूजा कर सकते हैं।
- भगवान शिव की पूजा में सबसे पहले शिवलिंग का अभिषेक करें।
- शिवलिंग का अभिषेक जल, दूध, दही, शुद्ध घी, शहद, शक्कर या चीनी, गंगाजल तथा गन्ने के रसे आदि से करें।
- अभिषेक के दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
- अभिषेक करने के बाद शिवलिंग पर बेलपत्र, समीपत्र, कुशा तथा दुर्बा आदि चढ़ाएं।
- पूजा के दौरान गाय के घी का दीपक जलाएं।
- पूजा के अंत में शिव जी को भोग के रुप में गांजा, भांग, धतूरा तथा श्री फल (नारियल) समर्पित करें।
- रात्रि के समय शिव मंत्रों का जाप करें।
- अगले दिन भगवान शिव की पूजा करें और दान आदि करने के बाद अपना उपवास खोलें।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   12 Jun 2026 10:10 PM IST








