साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 01 जून से 07 जून 2026 तक
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छे लाभ देने वाला रहेगा। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलने के योग रहेंगे। परिजनों के साथ तालमेल बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। धन लाभ के लिहाज से यह हफ्ता आपको लाभ देगा। इस हफ्ते आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे। छात्र वर्ग को अपने परिश्रम का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। माता से लाभ मिल सकता है।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता थोड़ी दिक्कत दे सकता है। इस हफ्ते आप किसी बात को लेकर परेशान बने रह सकते हैं। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। अचानक किसी यात्रा का योग बन सकता है। वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। कामकाज को लेकर स्थिति सामान्य बनी रहेगी। तनाव तथा क्रोध से स्वयं को दूर रखने की कोशिश करें। सेहत का ध्यान रखें, सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों को इस हफ्ते धन संबंधी मामलों में अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मकान, जमीन तथा वाहन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। सेहत को लेकर स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपका पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। छात्र वर्ग को मनचाही सफलता मिल सकती है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों को इस हफ्ते नौकरी के क्षेत्र में अच्छे लाभ मिल सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। परिजनों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिहाज से यह हफ्ता आपको सफलता देने वाला रहेगा। हफ्ते के अंतिम भाग में आप मित्रों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। कोई उपहार भी प्राप्त हो सकता है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों को इस हफ्ते भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कामकाजी क्षेत्र में यह हफ्ता आपके लिए सामान्य फल देने वाला बना रहेगा। आपके धन कोष में वृद्धि हो सकती है। आपको परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें, पेट तथा पीठ में कोई समस्या हो सकती है। क्रोध तथा अहंकार से स्वयं को दूर रखें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता थोड़ा मानसिक तथा शारीरिक कष्ट देने वाला साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय सामान्य बना रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। माता से लाभ मिल सकता है। छात्र वर्ग को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता महसूस होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिल सकते हैं। लाभ को लेकर स्थितियाँ आपके पक्ष में बनी रहेंगी। दैनिक कार्यों में आपको लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके सुखों में वृद्धि के योग रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। व्यापारिक लाभ हेतु किए गए प्रयासों में सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता धन लाभ देने वाला रहेगा। आपको पुरानी शारीरिक तथा मानसिक परेशानियों से राहत मिल सकती है। कामकाज की तलाश कर रहे जातकों को कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन मधुरतापूर्ण व्यतीत होगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई को लेकर अधिक परिश्रम कर सकता है। अचानक किसी प्रकार का लाभ आपको खुशी प्रदान कर सकता है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों को इस हफ्ते संतान संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में अच्छे लाभ मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में लोगों का सहयोग आपको लाभ देगा। छात्र वर्ग को अपनी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। अच्छा धन लाभ प्राप्त हो सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हफ्ते के मध्य भाग में जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव हैं अथवा उनकी सेहत को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता मेहनत वाला बना रहेगा। अपनी वाणी की कटुता से बचें। सेहत का ध्यान रखें, शारीरिक दर्द की समस्या हो सकती है। व्यर्थ के मामलों से स्वयं को दूर रखें, अन्यथा तनाव बढ़ सकता है। धन खर्च की अधिकता बनी रह सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता लाभ और सफलता देने वाला रहेगा। कामकाज को लेकर आपका आत्मविश्वास काफी अच्छा बना रहेगा। आप अपने पराक्रम के बल पर कई कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यात्रा के योग बनेंगे। हफ्ते के मध्य भाग में कुछ व्यर्थ के खर्च हो सकते हैं। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। धन का लेन-देन करते समय सतर्कता रखें।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों को इस हफ्ते परिजनों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। संतान के माध्यम से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है। आपकी सुविधाओं में वृद्धि के योग बनेंगे। व्यापार में अच्छे लाभ मिलने की संभावना है। किसी कार्य के पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न होगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। सेहत से जुड़ी समस्याओं में राहत प्राप्त हो सकती है।
यह भी पढ़े -एक हजार साल से भी पुराने अधिष्ठात्री के मंदिर का पांडवों ने कराया था निर्माण, मां के चरण को स्पर्श करती हैं सूर्य की पहली किरणें
साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर तैयार किया गया है। ये सभी राशिफल सामान्य प्रकृति के हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुँचने के लिए ज्योतिषी से दशा, अंतरदशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण अध्ययन कराना उचित रहता है।
कलाशांति ज्योतिष
Call: +91-6261231618
Email: kalashantijyotish@gmail.com
Created On :   1 Jun 2026 3:17 PM IST










