Masik Krishna Janmashtami: अधिक मास में इस दिन मनाई जाएगी मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

अधिक मास में इस दिन मनाई जाएगी मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धार्मिक मान्यता है कि, जो भी व्यक्ति इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ व्रत रखने और लड्डू गोपाल की पूजा विधिवत करता है उसे सभी पापों से मुक्ति मिलती है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक जन्माष्टमी (Masik Krishna Janmashtami) के रूप में मनाया जाता है। इस​ दिन कई लोग व्रत रखते हैं और पूरा दिन श्रीकृष्ण की भक्ति में बिताते हैं। खास तौर पर यह दिन श्रीकृष्ण के बाल रूप यानि कि लड्डू गोपाल को समर्पित है। फिलहाल, अधिक मास चल रहा है और इस महीने की अष्टमी तिथि 8 जून 2026, सोमवार को है।

इस तिथि को लेकर धार्मिक मान्यता है कि, जो भी व्यक्ति इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ व्रत रखने और लड्डू गोपाल की पूजा विधिवत करता है उसे सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। इस दिन कैसे करें पूजा, क्या है इसकी विधि और क्या है मुहूर्त? आइए जानते हैं...

तिथि कब से कब तक

अष्टमी तिथि आरंभ: 8 जून 2026, सोमवार की सुबह 03 बजकर 24 मिनट से

अष्टमी तिथि समापन: 9 जून 2026, मंगलवार की सुबह 03 बजकर 23 मिनट तक

इस विधि से करें पूजा

- इस दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नानादि से निवृत्त हों।

- साफ वस्त्र धारण करें और सूर्य निकलने पर अर्ध्य देकर व्रत का संकल्प लें।

- इसके बाद घर के मंदिर की सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें।

- पूजा करने के दौरान पूजा वाली जगह पर पीले रंग का वस्त्र बिछाएं।

- अब भगवान श्रीकृष्ण और श्रीजी की मूर्ति स्थापित करें।

- फूल चढ़ाने के साथ माखन, मिश्री के साथ तुलसी दल का भोग लगाएं।

- इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष दीप प्रज्वलित करें।

- पूजा के समापन पर भगवान श्रीकृष्ण जन्म कथा पढ़ें या सुने।

- भगवान श्रीकृष्ण की आरती करें और प्रसाद का वितरण करें।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   5 Jun 2026 9:40 PM IST

Tags

Next Story