साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योति साप्ताहिक राशिफल 08 जून से 14 जून 2026 तक

  • मेष राशि के जातकों का कामकाज को लेकर आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा
  • पढ़ें सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा जून महीने का दूसरा सप्ताह

मेष लग्नराशि (Aries): ➤

ॐ इस सप्ताह मेष राशि के जातकों का कामकाज को लेकर आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा, किंतु अधिकारी वर्ग के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ तथा कार्य का बोझ आपको परेशान कर सकता है। धन खर्च होने की भी संभावना है। भाई-बहनों से रिश्ते मजबूत होंगे। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है।

वृषभ लग्नराशि (Taurus): ➤

ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएँ परेशान कर सकती हैं। इस सप्ताह कामकाज को लेकर अधिक भागदौड़ रहने से तनाव हो सकता है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए सप्ताह सामान्य फलदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के कारण आपके दाम्पत्य जीवन में कुछ समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। संतान से लाभ मिलेगा तथा विद्यार्थियों को शुभ फल प्राप्त होंगे।

मिथुन लग्नराशि (Gemini): ➤

ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को धन संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। आपको अपना फँसा हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रेम-प्रसंग के लिहाज से यह सप्ताह आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सभी कार्य बिना किसी अवरोध के पूर्ण होंगे। सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन खर्च होने की संभावना रहेगी।

कर्क लग्नराशि (Cancer): ➤

ॐ इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को व्यापार तथा दाम्पत्य जीवन से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ को लेकर कुछ अवरोध सामने आ सकते हैं। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम के बाद सफलता प्राप्त होगी। विदेश अथवा दूरस्थ स्थानों से लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य तथा खान-पान का ध्यान रखें। परिजनों का सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤

ॐ इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को धन लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारिक वर्ग के लिए सप्ताह अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य भाग में नौकरीपेशा वर्ग को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से सप्ताह सामान्य रहेगा।

कन्या लग्नराशि (Virgo): ➤

ॐ इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को कुछ व्यर्थ के तनाव परेशान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र के लिहाज से सप्ताह सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। सहकर्मियों तथा अधिकारियों का सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा। पिता से लाभ प्राप्त हो सकता है। आय के नए स्रोत मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। आलस्य से दूर रहें।

तुला लग्नराशि (Libra): ➤

ॐ इस सप्ताह तुला राशि के जातकों की कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। विवाह हेतु प्रयासरत लोगों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के साथ कुछ समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। संतान के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता होगी। अहंकार से दूर रहें।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio): ➤

ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को किसी प्रकार का तनाव परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता बनी रह सकती है। धन लाभ को लेकर अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सर्दी-जुकाम अथवा मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों को शुभ फल प्राप्त होंगे।

धनु लग्नराशि (Sagittarius): ➤

ॐ इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को धन लाभ प्राप्त होगा। कामकाज को लेकर दौड़-भाग बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य भाग में आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रह सकता है। धन खर्च होने की संभावना भी रहेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन में क्रोध और अहंकार से दूर रहें। सप्ताह का अंतिम भाग लाभदायक रहेगा तथा मन प्रसन्न रहेगा।

मकर लग्नराशि (Capricorn): ➤

ॐ इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को नौकरी में लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग अपना समय व्यर्थ के कार्यों में नष्ट कर सकता है। धन लाभ के लिए आपके प्रयास तेज होंगे। कामकाज के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएँ दूर हो सकती हैं।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius): ➤

ॐ इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। आपके अधूरे कार्य पूर्ण हो सकते हैं। सुविधाओं में कुछ कमी अनुभव हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य में कार्यस्थल पर कुछ समस्याएँ सामने आ सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा। सप्ताह का अंतिम भाग धन लाभ प्रदान करेगा तथा आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है।

मीन लग्नराशि (Pisces): ➤

ॐ इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ परेशान कर सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा तथा नए नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारिक वर्ग के लिए समय सामान्य रहेगा। दैनिक सुख-सुविधाओं में कुछ कमी महसूस हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। सप्ताह के अंत में किसी को धन उधार देने से बचें।

साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर तैयार किया गया है। यह समस्त राशिफल सामान्य प्रकृति का है। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुँचने के लिए ज्योतिषी से दशा, अंतरदशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण अध्ययन कराना उचित रहता है।

कलाशांति ज्योतिष

Call: +91-6261231618

Email: kalashantijyotish@gmail.com

Created On :   8 Jun 2026 1:37 PM IST

Tags

Next Story