अल्पना से सजीं कोलकाता की सड़कें, तस्वीरों में देखें 'दुर्गा पूजा' की भव्यता

Durga Puja 2017 : create the longest alpana in Kolkata’s Road
अल्पना से सजीं कोलकाता की सड़कें, तस्वीरों में देखें 'दुर्गा पूजा' की भव्यता
अल्पना से सजीं कोलकाता की सड़कें, तस्वीरों में देखें 'दुर्गा पूजा' की भव्यता

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। नवरात्र उत्सव की धूम हर ओर है। बड़े-बड़े पंडाल और भगवती की भव्य प्रतिमाएं। मंदिरों और घरों का माहौल भी बदल गया है। पूरे उत्तर भारत में इस पर्व को दुर्गा पूजा के नाम से जाना जाता है। यहां पूजन का विधान और परंपराएं भी अलग ही देखने मिलती हैं। मूर्तियों में एक अलग ही शैली नजर आती है। 

अल्पना से सजी सड़कें

इस पर्व की भव्यता का अनुमान आप कोलकाता की सड़कों पर उभरी कुछ कलात्मक तस्वीरों को देखकर लगा सकते हैं। महालया के दिन लेक रोड पर सिरिभूमि पूजा कमेटी द्वारा विशाल अल्पना रंगोली बनाई गई। इस कमेटी के कलाकारों ने सुबह से ही सड़कों को माता के स्वागत के लिए सजा दिया। इसे कैप्शन दिया गया, कोलकाता की सड़कें मां दुर्गा के स्वागत और पूजा के लिए तैयार हैं।

1.2 मीटर लंबी

सड़कों पर सजी अल्पना रंगोली को जिसने भी देखा बस देखता ही रह गया। किसी नें ऊंची इमारतों पर खडे़ होकर इनकी तस्वीरें लीं तो किसी ने वीडियो बनाए। इसे करीब 4 साै लाेगों ने मिलकर बनाया हैं। इसे देश की सबसे लंबी अल्पना रंगाेली कहा जा रहा है। ये करीब 1.2 मीटर लंबी हैं। इसे बनाने में 18 घंटे का समय लगा है।

अलग ही है परंपरा 

आपको जानकर आश्चर्य होगा, किंतु यहां दुर्गा प्रतिमाओं के निर्माण के लिए कोठे के आंगन की माटी मिलाई जाती है। इसे भी मांगकर ही कोठे से लाया जा सकता है। ये परंपरा यहां पुरातन बताई जाती है। इसके बाद इसमें गंगा तट की मिट्टी को शामिल किया जाता है। 

खबर से संबंधित वीडियाे देखने के लिए यहां क्लिक करें:  

नवरात्र में बदला पश्चिम बंगाल का नजारा, VIDEO देखें 18 घंटे में बनी भव्य रंगोली

Created On :   20 Sep 2017 3:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story