इन मंदिरों में स्थानीय भाषाओं में होती है बप्पा की अनोखी आरती, देखें VIDEO
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। वैसे तो पूरे देश में गणपति उत्सव की धूम होती है, लेकिन मुंबई महाराष्ट्र में इसका क्रेज देखते ही बनता है। विशाल और भव्य प्रतिमाओं के साथ ही पूरा मुंबई महाराष्ट्र गणपति के जयकारों से गूंज उठता है। ठीक इसी प्रकार गुजरात अहमदाबाद में भी गणेश उत्सव के कुछ अलग ही रंग नजर आते हैं। गणेश पंडालों में गणपति बप्पा को सुंदर व कई रूपों में देखने मिलता है।
कालूपुर अहमदाबाद में बप्पा के आलौकिक दर्शन करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। सुबह-शाम की आरती यहां घंटे घड़ियालों के बीच गुजराती भाषा में ही की जाती है। मंदिर की पूजन परंपरा भी काफी पुरानी बताई जाती है।
पोस्ता गणपति
इसी प्रकार पोस्ता गणपति कोलकाता में भी पूजन का दृश्य सबसे अलग ही नजर आता है। यहां बप्पा को शंख से जल अर्पित किया जाता है। आरती भी स्थानीय भाषा में होती है। जयकारों के बीच गणेश मंत्रों का जाप किया जाता है। पोस्ता गणेश को कोलकाता के बड़ा गणेश के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर यहां के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हैं। सिद्धि गणेश मंदिर मुंबई का आरती सर्वविदित है। यहां हर रोज हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
Created On :   25 Aug 2017 4:16 AM GMT