Vinayaka Chaturthi Upay: जानिए विनायक चतुर्थी के सरल और प्रभावी उपाय, जीवन की बाधाएं होंगी दूर

जानिए विनायक चतुर्थी के सरल और प्रभावी उपाय, जीवन की बाधाएं होंगी दूर
इस दिन गणेश जी को दूर्वा, लाल फूल, और मोदक अर्पित करने के साथ ही 'ॐ गण गणपतये नमः' मंत्र का जाप करने से शुभ् फलों की प्राप्ति होती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi) का व्रत रखा जाता है। फिलहाल, पौष मास चल रहा है और इसके शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 24 दिसंबर 2025, बुधवार को पड़ रही है। इस दिन गणेश जी को दूर्वा, लाल फूल, और मोदक अर्पित करने के साथ ही 'ॐ गण गणपतये नमः' मंत्र का जाप करने से शुभ् फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन के लिए कुछ ज्योतिषीय उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें आजमाने से आपके जीवन के कष्ट दूर होंगे।

कर्ज मुक्ति का उपाय

यदि आपने अपनी किसी जरुरत को पूरा करने के लिए कर्ज ले लिया और उसे चुकाने में असमर्थ हैं और चाहते हैं कि आप उसे चुकाने में समर्थ हों तो इसके लिए एक उपाय कर सकते हैं। आप चतुर्थी तिथि की रात में मिट्टी के दीपक में गाय का शुद्ध घी और 4 लौंग डालकर जलाएं। इसके अलावा भगवान गणेश को 21 दूर्वा की गांठें अर्पित कर 'ॐ गं गणपतये नमः' बोलें। इससे दरिद्रता दूर होती है और कर्ज मुक्ति भी।

नौकरी में प्रमोश पाने का उपाय

यदि आप नौकरी में प्रमोशन पाना चाहते हैं और लगातार प्रयास के बावजूद आपको सफलता नहीं मिल रही है, तो आपको एक उपाय करना चाहिए। इसके लिए चतुर्थी तिथि के दिन भगवान गणेश की पूजा करने के ​साथ ही उन्हें 5 हल्दी की गांठें चढ़ाकर 'श्री गणाधिपतये नमः' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से प्रमोशन के योग बनते हैं।

सुखमय दांपत्य जीवन का उपाय

यदि आपके दांपत्य जीवन में कोई परेशानी चल रही है और आप अपने दाम्पत्य रिश्ते की डोर को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको एक उपाय करना चाहिए। इसके लिए चतुर्थी तिथि के दिन एक डिब्बी में थोड़ा-सा सिंदूर लेकर उसमें एक रुपए का सिक्का रखकर श्री गणेश भगवान के चरणों में रखें। इसी के साथ अपने रिश्ते के लिए भगवान से प्रार्थना करें।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   23 Dec 2025 7:10 PM IST

Tags

Next Story