साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों को धन से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बनी हुई भागदौड़ कम हो सकती है। सेहत संबंधी मामलों में भी आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। साझेदारी के कार्यों से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। धन का व्यय अपनी सुख-सुविधाओं पर कर सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में भागदौड़ बनी रह सकती है। धन संबंधी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में साझेदारों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए दिन अच्छा बना हुआ है। आप अपने रहन-सहन पर बिना सोचे-समझे खर्च कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों को धन लाभ की प्राप्ति होगी। आपकी दैनिक आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छे लाभ दे सकता है। प्रेम-प्रसंग के मामलों में आज आपको सफलता की प्राप्ति मिलेगी। कमीशन से जुड़े कार्य आपको फायदा पहुंचा सकते हैं। संतान के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों को अपनी समस्याओं के समाधान प्राप्त हो सकते हैं। आपका दिन प्रसन्नता भरा बना रह सकता है। नौकरी को लेकर किए जा रहे प्रयासों में आज सफलता मिल सकती है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। माता के साथ प्रेम भाव बढ़ेगा। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों को भाग्य का सहयोग परेशानियों में राहत देगा। आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ा हुआ रहेगा। व्यापारिक क्षेत्र में आपको अच्छे लाभ मिल सकते हैं तथा आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। भाई की मदद से कोई कार्य पूरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सतर्कता बनाए रखें। संतान तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों को पारिवारिक सुख की प्राप्ति मिलेगी तथा किसी के साथ बने मतभेद आज समाप्त हो सकते हैं। अचानक धन लाभ आपको प्रसन्नता दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का सहयोग कम प्राप्त होगा तथा काम का बोझ भी अधिक बना रहेगा। सेहत को लेकर कोई समस्या बनी रह सकती है तथा उस पर खर्च भी हो सकता है।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों को कामकाज से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। अधिकारी वर्ग के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। व्यापारिक वर्ग को लाभ तथा नए कार्य प्राप्त हो सकते हैं। आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। संतान के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों का सहयोग आपको लाभ दिला सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों का दांपत्य जीवन अच्छा व्यतीत हो सकता है। आप अपनी सुख-सुविधाओं के ऊपर धन खर्च कर सकते हैं। सेहत को लेकर छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं। कार्यस्थल पर स्थिति सामान्य बनी रहेगी। लड़ाई-झगड़े के मामलों से खुद को दूर रखें। शत्रु पक्ष से लाभ प्राप्त होने के योग हैं। काम का बोझ अधिक बना रह सकता है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातक अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। धन लाभ को लेकर किए जा रहे प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है। आपकी दैनिक आय में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग किसी कार्य में सफलता दिला सकता है। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए दिन अच्छे लाभ के संकेत दे रहा है। छात्र वर्ग आराम से दिन व्यतीत करेंगे।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आप घरेलू सजावट की कोई सामग्री खरीद सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को पद लाभ के संदर्भ में शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारी वर्ग नए कार्य की योजना बना सकता है। घर के बुजुर्गों की सलाह आपको लाभान्वित करेगी। किसी बात को लेकर मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन लाभ तथा प्रसन्नता देने वाला रहेगा। आप मौज-मस्ती के मूड में बने रह सकते हैं। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। व्यावसायिक वर्ग के लोगों को अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का सहयोग आपके लिए मददगार रहेगा। मित्रों तथा भाई-बहनों से लाभ मिलने की संभावना है। किसी धार्मिक स्थल या धार्मिक कार्य के लिए धन का दान कर सकते हैं।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों को पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आपकी वाणी में मधुरता बढ़ेगी तथा आपका व्यवहार सौम्य रहेगा। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे आपके प्रयासों को सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। कार्यों को लेकर आपको बहुत सारी दौड़भाग करनी पड़ सकती है, जिसके चलते आप शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। धन खर्च भी संभव है।
Created On :   18 Aug 2026 5:19 PM IST












