Shahdol news: कांवड़ यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने लगाए हर-हर महादेव के जयकारे

विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई

डिजिटल न्यूज़ शहडोल

सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के शुभ संयोग के अवसर पर हिंदू जन जागरण समिति द्वारा सोमवार सुबह बाण गंगा मंदिर से विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई। यह कावड़ यात्रा लल्लू सिंह चौक, गांधी चौक, जय स्तंभ चौक होते हुए बूढ़ी माई मंदिर तक पहुंची। यहां प्रभु शिव का हवन पूजन उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। कावड़ यात्रा में शहर के साथ ही आस पास ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।

Created On :   17 Aug 2026 3:07 PM IST

Tags

Next Story