- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- सांसद ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री...
शहडोल न्यूज: सांसद ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से रखी शहडोल में सड़क विस्तार की मांग

डिजिटल डेस्क शहडोल |शहडोल संभाग में बेहतर सडक़ कनेक्टिविटी का मुद्दा एक बार फिर दिल्ली में गूंजा। प्रयागराज से मऊगंज होते हुए सीधी, जनकपुर, अनूपपुर, जैतहरी से बिलासपुर तक नेशनल हाईवे। वाराणसी से रीवा शहडोल होकर अमरकंटक तक राजमार्ग, कान्हा, मंडला, शहपुरा, उमरिया, बांधवगढ़, मैहर, पन्ना तक टूरिस्ट एक्सप्रेस वे, कटनी, उमरिया, शहडोल, कोतमा होकर मनेंद्रगढ़ तक 4 लेन हाईवे स्वीकृत करने की बात शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर रखी। सांसद ने शहडोल और अनूपपुर में शहर के चारो तरफ रिंग रोड निर्माण की मांग भी रखी। बूढ़ी माई से गोरतरा रोड फोरलेन बनेगी सांसद की मांग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडक़री ने शहडोल शहर मेंं बूढ़ी माई मंदिर स्थित हाइवे से शहर के अंदर न्यायालय, बाणगंगा, न्यू बसस्टैंड से गोरतरा तक फोर लेन सडक़ निर्माण की तत्काल स्वीकृति प्रदान की बात कही है। नगर पालिका शहडोल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने बताया कि यहां पर पहले टू लेन सडक़ का टेंडर निकलने के बाद निर्माण होने से नागरिकों को होने वाली परेशानी से सांसद को अवगत कराया गया था।
Created On :   18 Aug 2026 5:23 PM IST
Next Story












