- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- ट्रेन का इंतजार कर रही महिला का...
Shahdol news: ट्रेन का इंतजार कर रही महिला का वीडियो बनाना पड़ा भारी

डिजिटल न्यूज़ शहडोल
रेलवे स्टेशन बुढ़ार में रात को ट्रेन का इंतजार कर रही महिला का एक मनचले द्वारा वीडियो बनाना भारी पड़ गया। महिला काफी देर तक युवक को देखती रही पर उसकी हरकतें नहीं रूकी तो महिला ने डरने के बजाय युवक की जमकर पिटाई कर दी। कुछ मिनटों की पिटाई के बाद मनचला युवक मम्मी-मम्मी कहकर चिल्लाने लगा। इस घटना को ट्रेन का इंतजार रहे दूसरे यात्रियों ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया में वायरल किया। जीआरपी शहडोल ने वीडियो प्राप्त कर कार्रवाई की बात कही है।
Created On :   10 Aug 2026 2:35 PM IST
Next Story












