- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- विश्व आदिवासी दिवस पर निकली...
शहडोल न्यूज: विश्व आदिवासी दिवस पर निकली शोभायात्रा
डिजिटल न्यूज़ शहडोल| विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को संभाग मुख्यालय शहडोल में समाजजनों ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में शहडोल जिले के गांव-गांव और कस्बा से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के युवा, बालिकाएं महिला व बुजुर्ग शामिल हुए। शहडोल में गणेश मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो टेक्निकल स्कूल पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान रास्ते में आदिवासी कला और संस्कृति की झलक दिखी जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे मौजूद रहे।
Created On :   9 Aug 2026 4:38 PM IST
Next Story











