शहडोल न्यूज: वर्कआर्डर के 6 माह बाद भी जगह खाली नहीं

वर्कआर्डर के 6 माह बाद भी जगह खाली नहीं
जगह खाली करवाने में नगर पालिका के कर्मचारियों का रवैया उदासीन रहा, जिसका नुकसान यहां के रहवासियों को उठाना पड़ा
डिजिटल डेस्क शहडोल |बस स्टैंड से बुढ़ार चौक मॉडल रोड निर्माण मामले में ठेकेदार शिव महिमा कंस्ट्रक्शन ने काम प्रारंभ कर दिया, लेकिन ठेका कंपनी के कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि नगर पालिका द्वारा वर्कआर्डर देने के 6 माह तक साइट क्लीयर नहीं करने के कारण काम प्रारंभ करने में अड़चने आई। यह भी बताया कि जगह खाली करवाने में नगर पालिका के कर्मचारियों का रवैया उदासीन रहा, जिसका नुकसान यहां के रहवासियों को उठाना पड़ा। अब काम प्रारंभ हो गया है तो जल्द ही प्रगति दिखेगी। कलेक्टर ने ली जानकारी मॉडल रोड निर्माण से आमजनों की परेशानी पर कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने गुरूवार को जानकारी ली। नगर पालिका के जिम्मेदारों से पूछा कि काम में कहां व्यवधान आ रहा है। कलेक्टर ने जल्द काम प्रारंभ करने के साथ ही यह भी निर्देश दिए कि काम के दौरान आसपास के रहवासियों को परेशानी नहीं हो इस बात का पूरा ख्याल रखा जाए। ऐसे समझें नगर पालिका की लापरवाही >> 28 जून को सडक़ के 17 मीटर चौड़ाई के दायरे में आने वाले निर्माण को तोड़ा गया पर कई दिनों तक मलबा नहीं हटाया। >> 17 मीटर किनारे बिजली के खंभे लगाए जाने के दौरान कुछ लोगों के प्रभाव में आकर सही दूरी का पालन नहीं किया गया। इसे लेकर अभी भी लोगों के अंदर गुस्सा है। >> ठेकेदार ने 30 जून को पुरानी सडक़ उखाडक़र काम प्रारंभ किया तो व्यापारियों ने नगर पालिका की अतिक्रमण हटाने में अनदेखी पर विरोध किया और काम रुक गया।

Created On :   8 Aug 2026 4:33 PM IST

Tags

Next Story