- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- कलेक्टर बने शिक्षक, बताई गणित की...
शहडोल न्यूज: कलेक्टर बने शिक्षक, बताई गणित की बारीकियां

डिजिटल डेस्क शहडोल |मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के पहले दिन शहडोल कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने ग्राम पंचायत कंचनपुर में संचालित शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कक्षा 11वीं के गणित के क्लासरूम में पहुंचकर शिक्षक द्वारा तत्समय पढाएं जा रहे त्रिकोणमिति के प्रश्नो को अपने समक्ष विद्यार्थी राजेश्वरी सिंह से हल करवाया। जिन्होंने प्रश्न को सही तरीके से हल किया। इस पर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को लक्ष्य बनाकर मेहनत करने की समझाईश दी। उन्होंने आवासीय छात्रावास मे रहने वाली छात्राओं को प्रोटीनयुक्त आहार एवं फल, दूध भी समय-समय देने के निर्देश अधीक्षक को दिए। उन्होंने छात्रावास क्रमांक एक में छात्राओ के रहने के लिए की गई व्यवस्थाओं तथा साफ-सफाई का भी जायजा लिया। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए छात्रावास एवं विद्यालय में सीसीटीव्ही कैमरा लगाने के निर्देश दिए जिस पर प्राचार्य डीके श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। कलेक्टर ने आवासीय विद्यालय में रह रही बालिकाओं के लिए फुटबाल मैदान विकसित करने के निर्देश प्राचार्य को दिए। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमृता गर्ग, सहायक संचालक संजय पाण्डेय, डीपीसी अमरनाथ सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Created On :   8 Aug 2026 4:26 PM IST
Next Story











