- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- 300 शिक्षकों की क्रमोन्नति में जेडी...
शहडोल न्यूज: 300 शिक्षकों की क्रमोन्नति में जेडी रीवा का अडंग़ा
डिजिटल डेस्क शहडोल |प्राइमरी व मिडिल स्कूल में सेवा के 12 वर्ष पूर्ण करने के बाद भी क्रमोन्नति को लेकर प्राथमिक, माध्यमिक व अन्य शिक्षकों की परेशानी कम नहीं हो रही है। जेडी कोष एवं लेखा रीवा द्वारा लगातार लगाई जा रही आपत्तियों ने शिक्षकों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार आपत्ति लगाने और अप्रुवल नहीं मिलने से परेशान शिक्षकों की संख्या 300 से ज्यादा है। जनजातीय कार्य विभाग शहडोल के अधिकारी बताते हैं कि एसी ट्राइबल से क्रमोन्नति के लिए अप्रैल माह में मंजूर हुए प्रकरणों को डीडीओ द्वारा फिक्सेसन के बाद ऑनलाइन अप्रुवल के लिए जेडी कोष एवं लेखा रीवा भेजा जा रहा है। वहां से अप्रुवल नहीं मिलने के कारण क्रमोन्नति के मामले अटके हुए हैं। ऐसे समझें मनमानी > जेडी कोष एवं लेखा रीवा को अप्रुवल के लिए 500 प्रकरण भेजा गया तो इसमें 125 को रिजेक्ट कर दिया गया। कारण अलग-अलग बताया गया। > कई मामलों में एक ही तरह के दो प्रकरण होने पर एक को पास कर दिया जाता है, लेकिन दूसरे को रिजेक्ट कर दिया जाता है। > ऐसे रिजेक्शन से जेडी कोष एवं लेखा कार्यालय में कुछ लोगों की कार्य शैली पर सवालिया निशान लग रहा है।
Created On :   9 Aug 2026 2:48 PM IST
Next Story











