- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- कोर कटिंग के बाद सीएमओ का कथन नहीं...
शहडोल न्यूज: कोर कटिंग के बाद सीएमओ का कथन नहीं मिलने से अटकी जांच

डिजिटल डेस्क शहडोल |जयस्तंभ चौक से गढ़ी तक नगर पालिका द्वारा 2 करोड़ 7 लाख रूपए की लागत से बनवाई सीसी सडक़ और उसके उपर डामरीकरण मामले की जांच सीएमओ नगर पालिका का कथन नहीं मिलने से अटक गया है। कमिश्नर शहडोल सुरभि गुप्ता के निर्देश पर चल रही जांच में 16 जुलाई को कोर कटिंग के बाद पीडब्ल्यूडी एसई कार्यालय से अगले ही दिन यानी 17 जुलाई को सीएमओ नगर पालिका को सुसंगत कथन के लिए पत्र भेजा गया था। इस पर कथन देने कोई नहीं पहुंचा तो अगली चि_ी 4 अगस्त को लिखी गई। हालांकि इस बारे में सीएमओ नगर पालिका निशांत सिंह ठाकुर का कहना है कि उन्हें पीडब्ल्यूडी के पत्र की जानकारी नहीं है। नगर पालिका द्वारा पूरे दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए हैं। बात कथन की है तो वह भी होगा। हम भी चाहते हैं कि इस मामले में निष्पक्ष जांच हो। उल्लेखनीय है कि सीसी सडक़ निर्माण और उसके ऊपर डामर की परत चढ़ाए जाने मामले की जांच के लिए 16 जुलाई को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और मध्यप्रदेश ग्रामीण सडक़ विकास प्राधिकरण (एमपीआरआरए) के इंजीनियर स्पॉट पर पहुंचे। एसई ऑफिस से एओ संजीव कुल्हाड़े और एमपीआरआरए के इंजीनियर की मौजूदगी में कोर कटिंग हुई। नमूने लिए गए। कमिश्नर ने सात दिन में मांगी थी रिपोर्ट- कमिश्नर शहडोल सुरभि गुप्ता से सोहागपुर के रहवासियों ने सडक़ निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की शिकायत कर जांच की मांग की थी। जिस पर कमिश्नर ने 29 मई को जांच आदेश जारी कर 7 दिन में रिपोर्ट मांगी थी। इसमें नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया का पालन किया गया या नहीं। कार्य तकनीकी मानक अनुरूप है या नहीं। किए गए कार्य की कुल लागत एवं वास्तवित व्यय राशि की स्थिति, कार्य समय-सीमा में पूर्ण किया गया है या नहीं और कार्य की गुणवत्ता एवं उपयोगिता जैसे बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट सौंपनी है।
Created On :   9 Aug 2026 2:50 PM IST
Next Story










