शहडोल न्यूज: सोहागपुर तहसीलदार का दो दिन का वेतन कटेगा

सोहागपुर तहसीलदार का दो दिन का वेतन कटेगा
कलेक्टर न कहा कि सभी विभाग आगामी तीनदिनों में ए-ग्रेड प्राप्त करें अन्यथा अनुशासनात्मक कार्यवाही और तेज की जाएगी।
डिजिटल डेस्क शहडोल| सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर सोहागपुर तहसीलदार दीपक पटेल का दो दिन का वेतन कटेगा। इसी प्रकार सीइओ जिला सहकारी बैंक जगदीश ङ्क्षसह उइके, कार्यपालन यंत्री पीएचई एसएल धुर्वे और पीएमजीएसवाय के राजेश वानखेड़े का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने दिए। कलेक्टर न कहा कि सभी विभाग आगामी तीन दिनों में ए-ग्रेड प्राप्त करें अन्यथा अनुशासनात्मक कार्यवाही और तेज की जाएगी। जिन विभागों में 100 दिवस से अधिक समय से शिकायतें लंबित हैं, उनके विभाग प्रमुख स्वयं नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें तथा शिकायतों के निराकरण संबंधी जवाब एल-1 अधिकारी के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेड नहीं रहनी चाहिए तथा प्रत्येक शिकायत का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। 16 अधिकारियों पर लगाया 8 हजार रूपए जुर्माना- लोक सेवा गारण्टी अधिनियम के तहत सिटीजन चार्टर में निर्धारित समय-सीमा में दी जाने वाली चिन्हित सेवाओं के आवेदनों का निराकरण करने और समाधान एक दिवस के तहत प्राप्त आवेदनों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले 16 अधिकारियों पर 8 हजार रूपए का जुर्माना कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने लगाया।

Created On :   18 Aug 2026 5:11 PM IST

Tags

Next Story