साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 फरवरी से 01 मार्च 2025 तक

  • मंगलदेव के राशि परिवर्तन और कुंभ राशि में ग्रहों के महासंयोग से वृषभ, मिथुन और कुंभ राशियों की चमकेगी किस्मत
  • जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए फरवरी का आखिरी सप्ताह

मेष लग्नराशि (Aries): ॐ इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को शुरुआत में कुछ अच्छे व्यापारिक लाभ मिल सकते हैं। हफ्ते के मध्य में आपको सेहत से जुड़ी कुछ दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। धन संबंधी मामलों के लिहाज से यह हफ्ता अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। इस सप्ताह आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे। किसी बात को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है। कामकाज की अधिकता बनी रह सकती है।

वृषभ लग्नराशि (Taurus): ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को शुरुआत में काम-धंधे से संबंधित कुछ परेशानियाँ हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद संभव हैं। हफ्ते के मध्य भाग में अपनी सेहत का ध्यान रखें। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। खर्च में वृद्धि बनी रह सकती है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ मिल सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता शुभ फल देने वाला रहेगा।

मिथुन लग्नराशि (Gemini): ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को धन लाभ मिल सकता है। कुछ व्यर्थ के खर्च परेशान कर सकते हैं। शत्रु पक्ष से थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र के लिहाज से यह हफ्ता शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। व्यापारिक वर्ग को व्यापार में वृद्धि मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें। दैनिक जीवन में अपनी वाणी पर संयम रखें।

कर्क लग्नराशि (Cancer): ॐ इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता थोड़ा अधिक मेहनत वाला रह सकता है। संतान की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल बनी रह सकती है। किसी बात को लेकर मन परेशान रह सकता है।

सिंह लग्नराशि (Leo): ॐ इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों का आत्मविश्वास बहुत बढ़ा-चढ़ा बना रहेगा। दैनिक सुख-सुविधाओं में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। धन संबंधी लाभ मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेमभाव बढ़ेगा। संतान संबंधी शुभ समाचार मिल सकते हैं। धार्मिक ग्रंथों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

कन्या लग्नराशि (Virgo): ॐ इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को आलस्य की अधिकता परेशान कर सकती है। संतान के साथ मनमुटाव संभव है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता अधिक परिश्रम वाला रहेगा। कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता अच्छे लाभ दे सकता है। जीवनसाथी को कोई लाभ मिल सकता है। प्रेम-प्रसंग के मामलों में नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दैनिक बोलचाल में अपनी भाषा का ध्यान रखें।

तुला लग्नराशि (Libra): ॐ इस सप्ताह तुला राशि के जातकों की शुरुआत अच्छी रहेगी। पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ परेशानियाँ हो सकती हैं। अपनी वाणी पर संयम रखना लाभदायक रहेगा। हफ्ते के मध्य में कामकाज को लेकर आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। धन संबंधी समस्याएँ दूर होंगी। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता अच्छे परिणाम दे सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio): ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को कामकाज से संबंधित दौड़-भाग बनी रह सकती है। किसी अज्ञात भय के कारण मन परेशान हो सकता है। धन संबंधी मामलों में अच्छे लाभ मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारी तथा सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। संतान के साथ संबंध मजबूत होंगे। दैनिक कार्यों को लेकर आलस्य से बचने की सलाह है।

धनु लग्नराशि (Sagittarius): ॐ इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। खर्च अधिक रह सकते हैं। कामकाज के मामलों में अच्छी सफलता मिल सकती है। अचानक धन लाभ संभव है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। भाग्य आपके लिए सफलता के नए मार्ग खोल सकता है।

मकर लग्नराशि (Capricorn): ॐ इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, किन्तु उनकी सेहत परेशान कर सकती है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता अधिक परिश्रम वाला रहेगा। संतान के साथ मतभेद न हो, इसका ध्यान रखें। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। यात्रा के योग रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें, सिरदर्द की समस्या हो सकती है। व्यर्थ के कार्यों से दूर रहने की सलाह है।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius): ॐ यह सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा सहयोग देगा। कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। कामकाज में लोगों का सहयोग कम मिल सकता है। हफ्ते के मध्य में अच्छा धन लाभ हो सकता है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। हफ्ते का अंतिम भाग खर्च वाला हो सकता है।

मीन लग्नराशि (Pisces): ॐ यह सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए थोड़ा परिश्रम वाला रह सकता है। कामकाज से संबंधित अच्छे लाभ मिल सकते हैं। आलस्य से दूर रहने की सलाह है। छात्र वर्ग का मन पढ़ाई से भटक सकता है। क्रोध में आकर कोई निर्णय न लें। लाभ की स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कामकाज से संबंधित दौड़-भाग बनी रह सकती है। भाई-बहनों के साथ तालमेल बनाकर चलना उचित रहेगा।

साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर तैयार किया गया है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतरदशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण अध्ययन कराना उचित है।

Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)

Call: +91-6261231618

kalashantijyotish@gmail.com

http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   23 Feb 2026 2:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story